बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपने विधायकों को एकजुट रखने के प्रयास में लगे हुए हैं. राष्ट्रीय जनता दल ने अपने सभी विधायकों को पटना के एक निजी होटल में ठहराकर सुरक्षित रखा है. RJD ने विधायकों को निर्देश दिया है कि वे मतदान तक होटल में ही रहें और किसी बाहरी से बात न करें.