आज क्या बनाऊं: लौकी देखकर नाक मुंह बनाने वाले भी मांगकर खाएंगे, बनाएं स्वाद से भरपूर लौकी की बर्फी

Lauki Barfi Recipe: अगर आपके घर में भी बच्चे और बड़े लौकी को देखकर मुंह बना लेते हैं तो आज हम आपको बताते हैं लौकी से बनकर तैयार होने वाली टेस्टी बर्फी की रेसिपी. जिसका स्वाद ऐसा है कि इसे खाने के बाद हर कोई इसकी तारीफ करेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Lauki Barfi Recipe: स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है लौकी की बर्फी.

Lauki Barfi Recipe: फाल्गुन का महीना चल रहा है. ऐसे में रंगों के त्योहार होली की तैयारी भी शुरू हो चुकी है. उत्तर प्रदेश का कल्चरल डिपार्टमेंट लौकी की बर्फी को बनाने की सलाह देता है, जो स्वाद के साथ सेहत का कॉम्बो है. उत्तर प्रदेश की पारंपरिक पाक-कला में लौकी की बर्फी एक अनोखी और स्वादिष्ट मिठाई है, जिसमें स्वाद के साथ सेहत का पूरा कॉम्बो मिलता है. 

उत्तर प्रदेश का कल्चरल डिपार्टमेंट इसे हल्की, पौष्टिक और उत्सवों के लिए आदर्श बताता है. आमतौर पर सब्जी समझी जाने वाली लौकी को यहां शानदार बर्फी में बदला जाता है, जो मीठी होने के बावजूद कम कैलोरी वाली और सेहतमंद रहती है.

लौकी के फायदे

  1. लौकी (बॉटल गार्ड) के औषधीय गुण इसे और भी खास बनाते हैं. आयुर्वेद और आधुनिक अध्ययनों के अनुसार, लौकी में 96 प्रतिशत पानी, कम कैलोरी, फाइबर, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं.
  2. फाइबर से भरपूर होने की वजह से यह कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच में राहत देती है. पेट को ठंडक देती है और पाचन तंत्र मजबूत करती है. 
  3. कम कैलोरी और ज्यादा पानी से भूख कम लगती है, वजन घटाने में भी मददगार है. 
  4. लौकी हृदय स्वास्थ्य के लिए भी कारगर है. इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है, कोलेस्ट्रॉल कम कर दिल को स्वस्थ बनाता है. 
  5. यह नेचुरल डिटॉक्सिफायर है और त्वचा को चमकदार बनाती है. लौकी में कम कार्ब्स और शुगर मेटाबॉलिज्म सुधारने वाले गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं.

ये भी पढ़ें: रोजाना लौकी का जूस पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? क्या लौकी से खून पतला और पेट की चर्बी कम होती है, जानें लौकी किसे नहीं खाना चाहिए?

कैसे बनाएं लौकी की बर्फी

लौकी की बर्फी हल्की, पौष्टिक और त्योहारों के लिए बेस्ट है. यह मिठाई बनाने की रेसिपी भी आसान है. इसके लिए सबसे पहले लौकी को धोकर छिलका उतारें, बीज निकालें और कद्दूकस करें. इसके बाद कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी में कद्दूकस लौकी डालें और मध्यम आंच पर लगभग 10 मिनट तक भूनें. इसके बाद इसमें चीनी डालें और पानी सूखने तक पकाएं. इसमें मावा और बाकी घी मिलाकर भूनें जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. स्वाद के लिए ऊपर से इलायची पाउडर डालें. इसके बाद ठंडा होने के बाद मनचाहे शेप में काट लें.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
UP Election: Shankaracharya Vivad में नया मोड़, मचा घमासान |Keshav Prasad | Brijesh Pathak | NDTV