Lauki ka Dosa: घर में पड़ी लौकी से बनाएं ऐसा टेस्टी नाश्ता, स्वाद चखकर भूल जाएंगे नखरे

Lauki Ka Dosa Recipe: घर में जब भी लौकी बनती है, तो अक्सर लोग इसे देखकर मुंह बना लेते हैं. खासकर बच्चे तो इससे दूरी ही बनाकर रखते हैं. लेकिन अगर उसी लौकी से कुछ नया और टेस्टी बना दिया जाए, तो यही सब्जी सभी की फेवरेट बन सकती है. लौकी का डोसा एक ऐसी ही रेसिपी है, जो स्वाद में लाजवाब है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Lauki Ka Dosa Recipe
AI

Lauki Ka Dosa Recipe: घर में जब भी लौकी बनती है, तो अक्सर लोग इसे देखकर मुंह बना लेते हैं. खासकर बच्चे तो इससे दूरी ही बनाकर रखते हैं. लेकिन अगर उसी लौकी से कुछ नया और टेस्टी बना दिया जाए, तो यही सब्जी सभी की फेवरेट बन सकती है. लौकी का डोसा एक ऐसी ही रेसिपी है, जो स्वाद में लाजवाब है और सेहत के लिए भी फायदेमंद है. यह नाश्ते के लिए हल्का, जल्दी बनने वाला और पेट भरने वाला ऑप्शन है.

क्यों खास है लौकी का डोसा?

Lauki Dosa Recipe: लौकी में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है. इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. यही वजह है कि यह वजन कम करने वालों के लिए भी अच्छा माना जाता है. डोसे के रूप में इसे खाने से इसका स्वाद भी काफी बढ़ जाता है.

 लौकी का डोसा बनाने के लिए सामग्री-

इस डोसे को बनाने के लिए आपको चाहिए-

  • कद्दूकस की हुई लौकी
  • सूजी या चावल का आटा
  • दही
  • हरी मिर्च
  • अदरक
  • नमक स्वाद अनुसार
  • थोड़ा सा तेल

यह भी पढ़े: Gond Katira Drink Recipe: गर्मियों में लू से बचना है आसान, बनाएं ताजगी देने वाला ठंडा-ठंडा गोंद कतीरा समर ड्रिंक

 लौकी का डोसा बनाने की आसान विधि-

  1. सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करके उसका अतिरिक्त पानी हल्का सा निकाल लें.
  2. अब इसमें सूजी या चावल का आटा और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  3. इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक और नमक डालें. इसे अच्छे से मिलाकर एक स्मूद बैटर तैयार कर लें. ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला.
  4. अब तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं. बैटर को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं. इसे मध्यम आंच पर पकाएं.
  5. जब एक तरफ से हल्का सुनहरा हो जाए, तो पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें.

किसके साथ करें सर्व-

लौकी का डोसा हरी चटनी, नारियल चटनी या टमाटर की चटनी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है. आप इसे सुबह के नाश्ते या हल्के डिनर के रूप में भी खा सकते हैं.

Advertisement

इन बातों का रखें ध्यान 

डोसा बनाते समय तवा ज्यादा गरम न हो, वरना बैटर सही से फैलेगा नहीं. बैटर को 10 से 15 मिनट तक रख देने से इसका टेक्सचर और बेहतर हो जाता है.

अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो लौकी का डोसा जरूर बनाएं. यह एक ऐसी रेसिपी है जो स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखती है.

Advertisement

Watch Video: कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Noida में प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने वालों का 'Yogi ट्रीटमेंट'! | Noida Protest