Holi Recipe 2026: होली पर बनाएं बिना तेल की स्वादिष्ट और हेल्दी गुजिया, नोट करें रेसिपी

Baked Gujiya For Holi: होली का मौका हो और स्वादिष्ट गुजिया का मजा न लें ऐसा हो ही नहीं सकता. अगर आप भी हेल्दी और स्वादिष्ट गुजिया की तलाश कर रहे हैं, तो इस बार बेक्ड गुजिया को जरूर करें ट्राई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Baked Gujiya: कैसे बनाएं बेक्ड गुजिया.

Holi Special Baked Gujiya: गुजिया के बिना होली का त्यौहार अधूरा है. दरअसल होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि, ये पकवानों का पर्व भी है. भारतीय घरों में होली से पहले ही तरह-तरह के पकवान बनना शुरू हो जाते हैं. आमतौर पर गुजिया को मैदा, मावा चीनी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है. लेकिन आज के समय में आपको गुजिया की अनगिनत वैराइटी मिल जाएंगी. अगर आप भी गुजिया खाने के शौकीन हैं और तेल नहीं खाना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको बिना तेल वाली गुजिया की रेसिपी बता रहे हैं.

हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, फिर इसके अगले दिन रंगों वाली होली मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन 03 मार्च को किया जाएगा और 4 मार्च को रंगों वाली होली मनाई जाएगी. 

कैसे बनाएं बेक्ड गुजिया- (How To Make Baked Gujiya)

सामग्री- 

बाहरी परत के लिए-

  • मैदा
  • नमक
  • रिफाइंड तेल 
  • पानी

फीलिंग के लिए-

  • खोया
  • नारियल बुरादा 
  • काजू 
  • चीनी
  • इलाइची पाउडर
  • किशमिश
  • चिरौंजी

विधि-

  1. एक बाउल में मैदा, नमक, तेल और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और डो को ​अच्छी तरह गूंथ लें. 
  2. कुछ मिनट के लिए डो को सूती कपड़े से कवर करके रख दें.
  3. डो को बेल लें और एक लिफाफा बनाने के लिए सिरों को सील करें.  फिर से धीरे से रोल करें और एक किताब की तरह फोल्ड करें. 
  4. सारी सामग्री को एक बाउल में अच्छी तरह मिला लें. हर रोल में एक चम्मच फीलिंग रखें और इसे गुजिया का आकार दें. सभी गुजिया को बेकिंग ट्रे में रखे और इन पर हल्का दूध लगाएं. इन्हें 230 डिग्री पर 25 से 30 मिनट के लिए बेक करें. गुजिया बनकर तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- बिना खाना छोड़े वजन को करना है कम, तो इन 5 लो कैलोरी स्नैक्स को जरूर करें ट्राई

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon: क्या अटैक में Netanyahu की मौत? Khamenei