Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज के व्रत का पारण कैसे करें, व्रत खोलते समय नियम और क्या खाएं

Hartalika Teej Vrat Paran Vidhi: हरतालिका तीज का व्रत कठिन व्रतों में से एक है यह 24 घंटे का होता है और इसे निर्जला रखा जाता है. वहीं व्रत को खोलते समय भी कुछ नियमों का ध्यान देना होता है.

Advertisement
Read Time: 24 mins
H

Hartalika Teej Vrat 2023: इस साल हरतालिका तीज के व्रत 18 सिंतबर 2023 दिन सोमवार को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद कास होता है. वहीं इस व्रत को कुंवारी लड़किया भी रखती हैं. जहां सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और घर की सुख समृद्धि के लिए इस व्रत को रखती हैं तो वहीं कुंवारी लड़किया अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखती हैं. इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव जी की पूजा-अर्चना होती है और ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से उनकी पूजा अर्चना करने से अच्छे सौभाग्य का आर्शीवाद मिलता है. 

हरतालिका तीज का व्रत सबसे कठिन व्रतो में से एक है. यह व्रत 24 घंटे का होता है और इसे निर्जला रखा जाता है. हालांकि कुछ महिलाएं इस दिन फलाहार भी करती हैं. ऐसे में ये जान लेना बेहद जरूरी है कि व्रत के पहले और बाद में आप कैसी चीजों का सेवन करें जिससे आपके शरीर में किसी चीज की कमी न होने पाए. खाना ही हमारे शरीर को एनर्जी देता है. लेकिन इस व्रत में खाना और पीना दोनों ही मना होते हैं. तो आइए जानते हैं कि आपको व्रत रखने से पहले और व्रत खोलते समय क्या खाना चाहिए. 

हरतालिका तीज का व्रत खोलते समय क्या खाएं

हरतालिका तीज का व्रत रखने से पहले आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे आपके शरीर को पूरे दिन के लिए एनर्जी मिल सके. इसके लिए आप ड्राई फ्रूट्स, फल, फ्रूट जूस का सेवन कर सकती हैं. ये आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद करेंगे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: मोदक से हटकर इस बार गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, यहां है पूरी लिस्ट

Advertisement

एक बात आपको जिसका विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए वो यह है कि आप व्रत खोलने के बाद क्या खा रहे हैं. क्योंकि आप 24 घंटे बाद किसी चीज का सेवन करेंगे तो आपको अपने खाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. 

Advertisement
  1. आप व्रत खोलने के लिए भगवान के चढ़ाए प्रसाद को ग्रहण करने के बाद पानी पिएं.
  2. अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो खाली पेट इसका सेवन करने से बचे. इसके साथ बिस्किट या मखाने खाएं. 
  3. व्रत खोलने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा तेल वाला या भारी भोजन करने से बचें. 
  4. व्रत खोलने के बाद दही या फिर सरगी की थाली में आई चीजों का सेवन भी कर सकती हैं. 
  5. पारण के समय खट्टे फल और मैदा खाने से भी बचें.
     

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Hezbollah के बाद Iran की बारी, Israel ने की पूरी तैयारी!