Fruit Bowl Of India: इंडिया का कौन सा राज्य फ्रूट बाउल के नाम से जाना जाता है?

Fruit Bowl Of India: क्या आप जानते हैं कि ऐसा राज्य ऐसा भी है जो अपनी डाइवर्सिटी के कारण अपनी एक अलग पहचान रखता है. यही वजह है कि इसे फलों का कटोरा के नाम से जाना जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Fruit Bowl Of India: भारत के किस राज्य को कहा जाता है फलों का कटोरा.

Fruit Bowl Of India: भारत का क्लाइमेट ऐसा हैं जहां पर फलों की अलग-अलग तरह की वैरायटी पाई जाती है. आम और केले से लेकर सेब और चेरी सभी फलों की उपज यहां पर होती है.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा राज्य ऐसा भी है जो अपनी डाइवर्सिटी के कारण अपनी एक अलग पहचान रखता है. हिमालय की गोद में बसा यह उत्तरी राज्य अपने बड़े-बड़े बागानों के लिए जाना जाता है, जहाँ घाटियों में फैले पेड़ों पर रसीले सेब, मीठी चेरी, खुबानी और कई दूसरे फल उगाए जाते हैं. यहां का ठंडा क्लाइमेट, उपजाऊ मिट्टी और मौसम में होने वाले बदलाव हाई क्वालिटी वाले फलों के खेती के लिए बिल्कुल उपयुक्त माने जाते हैं. समय के साथ, ये क्षेत्र बागवानी और ताजे फलों की भरपूर पैदावार का पर्याय बन गया है, यहां पर उगाए जाने वाले फल पूरे देश में पहुँचते हैं.

हिमाचल प्रदेश: भारत का फलों का कटोरा ( Fruit Bowl Of India)

हिमाचल प्रदेश को ये टाइटल उनके फलों के उत्पादन के कारण मिली है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में. ये राज्य भारत में सेब का प्रमुख उत्पादक है, साथ ही कई दूसरे फल भी यहाँ उगाए जाते हैं, जो देश के अधिकांश दूसरे हिस्सों में नहीं पाए जाते.

क्यों मिला हिमाचल प्रदेश को मिला ये खिताब?

  • ठंडी जलवायु और ऊँचाई, जो समशीतोष्ण फलों के लिए परफेक्ट है.
  • पहाड़ी क्षेत्रों में उपजाऊ और जल-निकासी वाली मिट्टी.
  • मौसम, जो फलों के सही विकास में मदद करते हैं.
  • शिमला, किन्नौर और कुल्लू जैसे जिलों में फैली बागवानी संस्कृति.

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख फल

ये भी पढ़ें: मीठी लीची में छिपे हैं सेहत के कई राज, गर्मियों में जरूर खाएं

इस राज्य में कई तरह के फल उगाए जाते हैं, जैसे:

  • सेब – सबसे प्रमुख और व्यापक रूप से उगाया जाने वाला फल
  • चेरी – रसदार और मौसमी, गर्मियों की शुरूआत में लोकप्रिय
  • आलूबुखारा और आड़ू – मीठे, मुलायम और आमतौर पर खाए जाने वाले
  • खुबानी – खासकर किन्नौर क्षेत्र में

ये सभी फल पूरे भारत के बाजारों में, खासकर फसल के मौसम में, भेजे जाते हैं.

हालाँकि जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यो में भी बड़ी मात्रा में फलों का उत्पादन किया जाता है, लेकिन हिमाचल प्रदेश अपनी संगठित बागवानी व्यवस्था और लगातार प्रोडक्शन के लिए जाना जाता है. भारत के फलों की आपूर्ति में, खासकर सेब के क्षेत्र में, इसका योगदान इसे “फलों का कटोरा” कहलाने के लिए अनुकूल बनाता है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: 2 Second में ईरान भस्म हो जाएगा? जंग में Trump का नया प्लान क्या? | Iran War News