नासिक के ज्योतिषाचार्य अशोक खरात पर तीन वर्षों से एक महिला का यौन शोषण करने का गंभीर आरोप है. सरकार ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है जो राजनीतिक संबंधों की भी जांच कर रही है. खरात की कुल संपत्ति 200 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें नासिक के पाथर्डी इलाके में करीब 30 एकड़ जमीन शामिल है.