आज क्या बनाऊं: सिर्फ पानी में घोलो और 3 मिनट में बना लो कुरकुरा डोसा, नोट करें आसान रेसिपी

Instant Rice Dosa: अगर आप भी सुबह नाश्ते में कम समय लेने वाला कुछ बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ 3 मिनट में इस हेल्दी डोसा को बना सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Instant Rice Dosa: कैसे बनाएं झटपट डोसा.

Instant Rice Dosa Recipe: कई बार सुबह-सुबह हम सभी लेट उठते हैं, या हो जाते हैं. ऐसे में समझ नहीं आता कि ऐसा झटपट क्या बनाएं जो समय कम लेने वाला हो और आसानी से बनाया भी जा सके. अगर आप भी ऐसी ही डिश की तलाश कर रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको हेल्दी डोसा की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे महज 3 मिनट में बनाया जा सकता है. भरत किचन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस रेसिपी को शेयर किया है, तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

कैसे बनाएं डोसा- (How To Make Instant Rice Dosa)

बैटर बनाने के लिए-

  • 1 कप चावल का आटा
  • 2+2 कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 2-3 बड़े चम्मच कटा हुआ प्याज
  • 2-3 बड़े चम्मच गाजर (कद्दूकस की हुई)
  • धनिया पत्ती
  • 5-6 करी पत्ते (कटे हुए)
  • 2 बड़े चम्मच सूजी
  • तेल (पकाने के लिए)

चटनी के लिए-

  • 1/4 कप सफेद तिल
  • 1/4 कप भुनी हुई मूंगफली
  • 2 बड़े चम्मच सूखा नारियल
  • 5-6 लहसुन की कलियां
  • 3 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • पानी (गाढ़ापन आवश्यकतानुसार)
  • तड़का (चटनी में) के लिए
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 सरसों के दाने
  • 1/2 छोटा चम्मच उड़द दाल
  • करी पत्ते
  • 2 सूखी लाल मिर्च

विधि- 

  1. डोसा को बनाने के लिए सबसे पहले आपको  एक बाउल में एक कप चावल का आटा डालना है.
  2. इसमें धीरे-धीरे करके पानी डालना है. लगभग दो कप पानी लेकिन सारा धीरे-धीरे करके और उसका रीजन ये है ताकि इसमें लम्स बिल्कुल भी ना आए. 
  3. जब एकदम गाढ़ा सा बैटर हो जाए, तो इसको आप अच्छे से फेट लें. इससे जो गुठलियां होगी वो गायब हो जाएंगी. 
  4. अब इसमें जीरा, नमक, काली मिर्च, पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर देना है. 
  5. अब हरी मिर्च, प्याज, गाजर, साथ में फ्रेश कटा हुआ धनिया पत्ता और करी पत्ता डालकर अच्छे से मिला लें. 
  6. पानी डालकर बैटर तैयार करें और 3-4 मिनट के लिए रख दें. 
  7. बैटर में आपने यहां पर दो टेबलस्पून सूजी डालनी है. ये सूजी डाली क्यों है? देखो
  8. सूजी क्या है कि ड्राई स्टार्च है. इसने कोई पानी वानी कुछ नहीं पिया है. और जो
  9. हमारा चावल का आटा है वो वेट स्टार्च है. वो पानी पी चुका है.
  10. अब तवे पे हल्का सा तेल लगाकर रखना. तवा एकदम गरम होना चाहिए पाइपिंग हॉट. और फिर सबसे पहले आप तवे में कोने में बैटर डालना. सेंटर में मत डालना. 
  11. सबसे पहले कोने में बैटर डालना. चारों तरफ डालें और इसके ऊपर थोड़ा सा तेल. 
  12. इसे 3 मिनट तक मीडियम हाई फ्लेम पर ऐसे ही पकने दें.  अपने आप ही ये सूख कर आसानी से निकल जाएगा. 
  13. एकदम कुरकुरा डोसा बनकर तैयार है. 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Supreme Court News: हाईकोर्ट के जजों पर क्यों नाराज हुए CJI Suryakant? क्यों लगाई फटकार? Top News