एक कटोरी दही में कितनी न्यूट्रिशन? जानिए फायदे, सही तरीका और किन लोगों को नहीं खाना चाहिए

Curd Nutritian Value: दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. यहां पर जानिए दही में पाए जाने वाले न्यूट्रिशन, खाने का सही तरीका, मात्रा और किसे खाना चाहिए किसे नहीं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Curd Benefits: दही से जुड़े सभी सवालों के जवाब यहां जानें.

Curd Benefits: दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. वैसे तो इसका सेवन पूरे साल किया जाता है, लेकिन गर्मियों में लोग इसका सेवन कुछ ज्यादा ही करते हैं. दूध से बनकर तैयार होने वाले दही का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभदायी हो सकता है. इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए बेहद लाभदायी होते हैं. दही से होने वाले स्वास्थ्य लाभों का फायदा आप तभी उठा सकते हैं जब आप इसका सेवन सही तरीके से करते हैं. तो चलिए जानते हैं दही से जुड़े कुछ ऐसे सवालों के जवाब जिनके बारे में आप सभी को जरूर पता होना चाहिए. 

दही क्या है और यह कैसे बनता है?

दही को दूध से बनाकर तैयार किया जाता है. दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स पेट के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इसका सेवन पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. 

दही खाने के फायदे

  • दही का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है.
  • दही का सेवन आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है. जो गट हेल्थ को बेहतर बनाता है.
  • दही का सेवन हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है.
  • दही का सेवन इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है.
  • दही का सेवन शरीर को ठंडक देता है.
  • इसका सेवन स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है.

दही पेट के लिए क्यों फायदेमंद है?

दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो आंतों के माइक्रोबायोम को बैलेंस करने में मदद करते हैं. इसका सेवन गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.

किन बीमारियों में दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है?

  • कब्ज और अपच
  • एसिडिटी
  • कमजोर पाचन
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • हड्डियों की कमजोरी
  • इम्युनिटी कम होना

दही खाने का सही समय क्या है?

कई लोग दही का सेवन सुबह और रात दोनों समय ही करते हैं. लेकिन अगर इसके सेवन के सही समय की बात करें तो दही खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर का माना जाता है. इसको सुबह खाली पेट खाना भी अच्छा होता है. लेकिन रात में दही खाने से कई लोगों को कफ और पाचन की समस्या हो सकती है.

दही खाने का सही तरीका क्या है?

दही को लोग अपनी पसंद के हिसाब से खाते हैं. कोई इसे चीनी के साथ खाना पसंद करता है तो कोई इसमें नमक डालकर खाता है. इसमें काला नमक और भुना जीरा मिलाकर भी खाते हैं. लेकिन अगर इसे खाने का सही तरीका बताएं तो इसे सादा या फिर नमक के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. चीनी के साथ दही खाने से इसकी कैलोरी बढ़ जाती है. नमकीन दही पाचन के लिए ज्यादा अच्छा माना जाता है. मीठा दही स्वाद के लिए अच्छा है, लेकिन इसमें चीनी ज्यादा होने से कैलोरी बढ़ जाती है.

किन लोगों को दही नहीं खाना चाहिए?

  • जिन लोगों को सर्दी-खांसी या कफ की समस्या ज्यादा रहती है.
  • जिनका पाचन बहुत कमजोर है.
  • रात में दही खाने से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है.

दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व

एक कटोरी दही (लगभग 100 ग्राम) में कितनी न्यूट्रिशन वैल्यू-

पोषक तत्व  मात्रा
कैलोरीलगभग 60–70 kcal
प्रोटीन  3–4 ग्राम
फैट  3–4 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट  4–5 ग्राम
कैल्शियम  110–120 mg
पोटैशियम  140–150 mg
फॉस्फोरस  90–100 mg
विटामिन B12  लगभग 0.4 mcg

दही से जुड़े सवालों का जवाब | Curd FAQs

सवाल- दही खाने की सही मात्रा क्या है?

जवाब- एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना 1–2 कटोरी (150–200 ग्राम) दही खाना पर्याप्त माना जाता है.

सवाल- क्या दही दिल (हार्ट) के लिए अच्छा है?

जवाब- हाँ, अगर आप सीमित मात्रा में दही का सेवन करते हैं तो इसे हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें पाए जाने वाला कैल्शियम, पोटैशियम और प्रोबायोटिक्स कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं. जो हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता है.

Advertisement

सवाल- डायबिटीज में दही कैसे खाना चाहिए?

जवाब- अगर आपको डायबिटीज है तो आपको सादे दही का सेवन करना चाहिए. इसमें प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने में मदद करता है.

सवाल- क्या दही ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा है?

जवाब- हां, दही का सेवन ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है, इसलिए हाई बीपी वाले लोग सीमित मात्रा में दही खा सकते हैं.

Advertisement

सवाल- क्या रोज दही खाना सुरक्षित है?

जवाब- हाँ, अगर आपको दूध या दही से एलर्जी नहीं है तो आप इसका सेवन सीमित मात्रा में हर रोज कर सकते हैं. 

सवाल- क्या रात में दही खाना ठीक है?

जवाब- नहीं, आयुर्वेद के अनुसार रात में दही का सेवन करने से कफ और पाचन की समस्या बढ़ सकती है. अगर आप दही खाना चाहते हैं तो उसमें काली मिर्च और जीरा मिलाकर खा सकते हैं. 

Advertisement

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: अमेरिका के अरबों रुपए स्वाहा | Syed Suhail | Trump | Bharat Ki Baat Batata Hoon