Chaitra Navratri 4rth Day Bhog Recipe: आज नवरात्रि का चौथा दिन है. इस दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है. अपनी मंद, हल्की हंसी के द्वारा मां कुष्ठमांडा ने अपने उदर से ब्रह्मांड को उत्पन्न किया था. माना जाता है जो भक्त मां के इस रूप की आराधना करते हैं, उनपर कभी किसी प्रकार का कष्ट नहीं आता. कुष्मांडा देवी (Maa Kushmanda) को अष्टभुजा भी कहा जाता है. इनकी आठ भुजाएं हैं. अष्टभुजा देवी अपने हाथों में धनुष, बाण, कमल-पुष्प, कमंडल, जप माला, चक्र, गदा और अमृत से भरपूर कलश रखती हैं. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं माता को किस चीज का लगाएं भोग.
मां कूष्मांडा को लगाएं हलवे का भोग- (Maa Kushmanda Halwa Bhog)
माना जाता है कि मां कूष्मांडा को दही और हलवा अति प्रिय है. हलवे की कई वैराइटी हैं. अगर आप नौ दिन का व्रत कर रहे हैं, तो आप सिंघाड़े के आटे का हलवा, आलू का हलवा, बादाम का हलवा आदि चीजों का भोग लगा कर इसे आप भी प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सकते हैं. सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने के लिए आपको सिर्फ घी, चीनी, इलाइची पाडर और बादाम की जरूरत होती है.
Photo Credit: iStock माता को चढ़ाएं हलवे का भोग.
सामग्री-
- सिंघाड़े का आटा
- चीनी
- पानी
- घी
- इलाइची पाउडर
- बादाम
विधि-
इस हलवे को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें इसमें आटा डालकर मध्यम आंच पर लगातर चलाते हुए भूनें. वहीं दूसरी तरफ एक पैन में पानी और चीनी को मीडियम आंच पर रख दें. इसे धीमी कर दें. जब आटा पूरी तरह भून जाए तो इसमें तैयार की गई चाशनी और इलायची पाउडर डालें. इसमें उबाल आने दें आंच धीमी कर दें और पानी को पूरी तरह सूखने दें. इस दौरान आप हलवे को लगातार चलाते रहें. जब घी कड़ाही किनारों में आने लगे तो समझिए हलवा पूरी तरह तैयार हो गया है. कुछ मिनट पकाएं. बादाम से गार्निश करके हलवा को भोग में चढ़ाएं.
ये भी पढ़ें- Navratri Weight Loss Diet: स्वाद के साथ वजन को करना है कंट्रोल तो साबूदाना वड़ा नहीं, इस नवरात्रि ट्राई करें Makhana Salad और Smoothie Bowls
बढ़ा हुआ शुगर हार्ट के लिए कितना खतरनाक? डॉक्टर ने बताया किन बातों का रखें ध्यान
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














