Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा को क्यों चढ़ाया जाता है गुड़ का प्रसाद? जानें महत्व और फायदे

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है और भक्त मां के नौ रूपों को तरह-तरह के भोग लगाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा को गुड़ चढ़ाने की परंपरा.

Chaitra Navratri 2026: आज के चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरूआत हो गई है. नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना में भक्त तरह-तरह के भोग लगाते हैं, लेकिन शास्त्रों और परंपरा के अनुसार मां दुर्गा को गुड़ सबसे अधिक प्रिय है. खासकर मां कालरात्रि (नवरात्रि की सातवीं देवी) सहित सभी नौ देवियों को गुड़ चढ़ाने की मान्यता है. माना जाता है कि ऐसा करने से मां की कृपा प्राप्त होती है और भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. 

गुड़ से क्या बनाएं- (What to make from jaggery)

नवरात्रि में भक्त मां को गुड़ की मिठाई, गुड़ का हलवा, गुड़ के लड्डू या सादा गुड़ चढ़ाते हैं. कई जगहों पर गुड़ को घी के साथ मिलाकर भोग लगाया जाता है. यह न केवल मां को प्रसन्न करता है, बल्कि व्रत रखने वाले को भी पौष्टिकता देता है. विद्वानों का कहना है कि गुड़ चढ़ाने से मां की कृपा से घर में सुख-समृद्धि आती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है.

गुड़ चढ़ाने का महत्व- (Importance of offering jaggery)

धार्मिक महत्व के साथ-साथ गुड़ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है. आयुर्वेद में गुड़ को अमृत समान कहा जाता है और इसे प्राकृतिक मिठास का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है. यह चीनी से कहीं बेहतर है, क्योंकि इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं.

गुड़ खाने के फायदे- (Gud Khane Ke Fayde)

नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोग अक्सर थकान, कमजोरी और सिरदर्द महसूस करते हैं. ऐसे में गुड़ का सेवन तुरंत ऊर्जा देता है और खून की कमी (एनीमिया) को दूर करता है. गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, कब्ज दूर करता है और आंतों को साफ रखता है. यह शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे सर्दियों में तो बहुत फायदेमंद है, लेकिन गर्मियों में भी सही मात्रा में सेवन से फायदा होता है.

Advertisement

कैसे करें गुड़ का सेवन- (How To Consume Gud)

गर्मी में गुड़ को पानी या छाछ के साथ मिलाकर पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, प्यास नहीं लगती और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है. यह पेट की गैस, एसिडिटी और जलन को भी कम करता है. आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ में मौजूद प्राकृतिक खनिज शरीर का तापमान संतुलित रखते हैं और गर्मी के मौसम में भी कमजोरी नहीं होने देते.

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri Wishes LIVE: चैत्र नवरात्रि में आप पर बरसे मां की कृपा, अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Advertisement

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
US Iran War | 'भुगतना पड़ेगा', ईरान को Trump ने क्यों दे डाली धमकी? | Iran Israel War | BREAKIN NEWS