बरसात में आटे को कीड़ों से कैसे बचाएं? जानें स्टोर करने का सही तरीका

क्या आप भी बरसात के मौसम में बार-बार आटा खराब होने से परेशान हैं, तो आटा स्टोर करने के लिए चुनें सही बर्तन और अपनाएं ये घरेलू उपाय.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बरसात में कीड़ों से बचाने के लिए कैसे रखें आटा.
NDTV

अक्सर आपने देखा होगा कि बारिश का मौसम शुरू होते ही किचन में काम बढ़ जाते हैं. जहां एक तरफ मसालों में सीलन आने लगती है, तो वहीं दूसरी तरफ, चावल दाल और आटे में कीड़े लगने लगते हैं. बरसात में कई बार आटा खराब हो जाता है. अगर आप भी किचन में रखे आटे को कीड़ों से बचाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय और स्टोर करने का तरीका बता रहे हैं, जिससे आटे को कीड़े लगने से बचा सकते हैं. 

कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि बारिश के दिनों में आटे को किसमें रखना चाहिए स्टील के डिब्बे में या प्लास्टिक के डिब्बे में? आइए जानते हैं. 

किसमें रखें आटा ​स्टील का डिब्बा या प्लास्टिक- (How to store wheat flour in monsoon)

1. ​स्टील का डिब्बा- (Steel Container)

मानसून के मौसम में आटा रखने के लिए स्टील का डिब्बा सबसे बेस्ट माना जाता है. स्टील के डिब्बे में बाहर की नमी आसानी से अंदर नहीं जाती. यह पूरी तरह से सुरक्षित होता है और इसमें किसी भी तरह के केमिकल का डर नहीं रहता. स्टील के एयरटाइट डिब्बे में आटा लंबे समय तक फ्रेश रहता है.

2. ​प्लास्टिक का डिब्बा- (Plastic Container)

हल्के प्लास्टिक के डिब्बों में हवा और सीलन बहुत जल्दी घुस जाती है, जिससे आटा खराब हो जाता है. इसके अलावा प्लास्टिक से केमिकल भी खाने में मिल सकते हैं. अगर आपको प्लास्टिक इस्तेमाल करना ही है, तो सिर्फ अच्छी क्वालिटी वाला BPA-Free और एयरटाइट डिब्बा ही चुनें.

Advertisement

आटे के कीड़ों से कैसे बचाएं. (Image NDTV) 

​आटे को कीड़ों से बचाने के उपाय- (Aate Ko Kide Se Bachane Ke Gharelu Upaye) 

  • तेजपत्ता और लौंग रखें- आटे के डिब्बे में नीचे 3-4 सूखे तेजपत्ते और कुछ लौंग डाल दें. इनकी तेज गंध की वजह से कीड़े और घुन आटे के पास भी नहीं आते.
  • नीम की पत्तियां- नीम की पत्तियों को धोकर धूप में अच्छी तरह सुखा लें. इन्हें एक पतले सूती कपड़े में बांधकर डिब्बे में रख दें. यह आटे को खराब नहीं होने देता.
  • ​साबुत नमक- खड़ा नमक का एक छोटा टुकड़ा आटे के डिब्बे में बीच में दबा दें. नमक एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है, जिससे आटा सूखा रहता है.
  • ​गीला हाथ न लगाएं- आटे के डिब्बे में कभी भी गीला चम्मच या नम हाथ न डालें. डिब्बे से आटा निकालते ही उसका ढक्कन तुरंत कसकर बंद कर दें.
  • धूप दिखाएं- अगर आपको लगे कि आटे में हल्की सी नमी आ गई है, तो उसे एक कपड़े पर फैलाकर 1-2 घंटे की हल्की धूप दिखा दें.

ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में दाल-चावलों को कीड़े लगने से कैसे बचाएं? शेफ ने बताए घरेलू नुस्खे

Advertisement
Featured Video Of The Day
जंतर मंतर हिंसा में घायल ACP! भीड़ ने घेरा, मारपीट का VIDEO वायरल

Topics mentioned in this article
Atte Ko Fresh Kaise Rakhe
Flour Storage Tips
Flour Storage Tips Hindi
Monsoon Kitchen Tips