सलमान खान ने साथी महेश मांजरेकर के बेटे का हौसला बढ़ाया

सलमान खान ने साथी महेश मांजरेकर के बेटे का हौसला बढ़ाया

मुंबई:

हिंदी और मराठी जगत के जाने माने अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर ने मराठी फ़िल्म 'जाणिवा' से अपने बेटे सत्या मांजरेकर को अभिनय के क्षेत्र में उतरा है। यहां सलमान ख़ान ने इस मौक़े पर महेश मांजरेकर के बेटे सत्या की फ़िल्म का ट्रेलर जारी करने के साथ साथ उन्हें शुभकामनाएं भी दी और हौसला भी बढ़ाया।

ट्रेलर लॉन्च पर सलमान ने कहा, 'मैंने जाणिवा का ट्रेलर देखा है और मुझे बहुत अच्छा लगा। मेरी शुभकामनाएं इस फ़िल्म के साथ हैं।'

'जाणिवा' के ट्रेलर रिलीज़ के मौक़े पर फ़िल्म की पूरी टीम और सलमान ख़ान के अलावा गिरीश वानखेड़े, सचिन पिलगांओकर, सचिन खेड़ेकर और एकता जैन जैसे कई मराठी कलाकार मौजूद थे।

फ़िल्म 'जाणिवा' में अपने बेटे सत्या के साथ महेश मांजरेकर ख़ुद भी अभिनय कर रहे हैं। उनके अलावा इस फ़िल्म में रेणुका शहाणे भी अहम किरदार निभा रही हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस फ़िल्म की कहानी पांच दोस्तों की है, जिनका एक रॉक बैंड है और इन्हीं में से एक किरदार नर्स अरुणा शानबाग से प्रेरित है। ये फ़िल्म 31 जुलाई को महाराष्ट्र में रिलीज़ होगी।