2016 की दीवाली पर शाहरुख नहीं करण करेंगे धमाल, लेकर आएंगे फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल'

2016 की दीवाली पर शाहरुख नहीं करण करेंगे धमाल, लेकर आएंगे फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल'

करन जौहर (फोइल फोटो)

मुंबई:

हम सब जानते हैं कि आमतौर पर दीवाली के मौके पर शाहरुख खान अपनी फिल्म लेकर दर्शकों के बीच आते हैं, मगर 2016 की दीवाली को बुक कर लिया है उनके खास दोस्त करण जौहर ने।

फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन करण जौहर ही करेंगे, जिसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। करण जौहर ने ट्विटर पर ट्वीट कर ये जानकारी दी और अपनी फिल्म को 2016 की दीवाली पर रिलीज करने का ऐलान किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

करण ने ट्विटर पर लिखा है, मेरे निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' जिसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जो वर्ष 2016 की दीवाली पर रिलीज होगी।