जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही फिल्म 'जुड़वा 2' में नजर आने वाली हैं.
- जैकलीन ने आधी रात में किया पोल डांस और वीडिया किया शेयर
- जैकलीन इससे पहले शेयर कर चुकी हैं टॉपलेस फोटोशूट
- जल्द ही 'जुड़वा 2' और 'ए जेंटरमैन' में नजर आएंगी जैकलीन
नई दिल्ली:
इंडस्ट्री की चुलबुली और स्टाइलिश गर्ल जैकलीन फर्नांडिज इन दिनों एक नहीं, बल्कि अपनी दो फिल्मों के रिलीज होने की तैयारी कर रही हैं. एक तरफ जहां वह वरुण धवन और तापसी पन्नू के साथ सुपरहिट फिल्म 'जुड़वा' के सीक्वेल 'जुड़वा 2' में नजर आने वाली हैं तो वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जैकलीन की 'सुंदर, सुशील और रिस्की' लवस्टोरी 'ए जेंटलमैन' पर्दे पर आने वाली है. लेकिन दो फिल्मों के बाद भी जैकलीन किसी तीसरे ही कारण से सुर्खियां बटोर रही हैं और वह कारण है जैकलीन का पोल डांस. जी हां, जैकलीन का एक बहतरीन पोल डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे खुद जैकलीन ने ही अपने फैन्स के साथ शेयर किया है.
दरअसल जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पोल डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वह पोल पर झूलती और काफी अच्छा डांस करती नजर आ रही हैं. जैकलीन ने यह डांस आधी रात को किया है और यह बात उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है. फिटनेस के लिए काफी एक्टिव रहने वाली जैकलीन का यह डांस आप भी देखिए.
याद दिला दें कि हाल ही में जैकलीन अपने हॉट फोटोशूट के लिए सुर्खियां बटोरती नजर आई थीं. जैकलीन ने एक मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया और इस फोटोशूट के कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किए थे. लेकिन जैसे ही जैकलीन ने यह फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि जैकलीन ने इस ट्रोलिंग पर चुप्पी नहीं साधी और अपने इस टॉपलेस फोटोशूट का एक और फोटो शेयर कर दिया.
जैकलीन ने अपना यह फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं कोई फूल नहीं हूं जिसे उसकी सुंदरता के लिए तोड़ दिया जाए और फिर मरने के लिए छोड़ दिया जाए. मैं वाइल्ड बनुंगी जिसे ढूंढना मुश्किल और भूलना असंभव हो.'
जैकलीन फर्नाडीज अपने प्राइवेट फोटोशूट में मेकअप और किसी भी तरह की एडिटिंग के इस्तेमाल से दूर रहती हैं. जैकलीन का कहना है, 'हमारी खामियां हमें इंसान और उसके बाद अधिक खूबसूरत बनाती हैं. ये दोष नहीं हैं, ये हमें वह बनाती हैं, जो हम होते हैं.'
देखें, सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस का वीडियो इंटरव्यू...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jacqueline Dance Number, Jacqueline Farnandez, Jacqueline Farnandez Topless, Jacqueline Fernandez Pole Dance