मुंबई:
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन 42 साल के हो गए हैं। ऋतिक ने मुंबई में मीडिया के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मीडिया के सामने ऋतिक ने केक काटा और मीडिया के साथ-साथ अपने फैन्स का शुक्रिया अदा किया।
इससे पहले 10 जनवरी की सुबह से ही ऋतिक के पास जन्मदिन की बधाईयां आनी शुरू हो गई थीं। कई उपहार भी आए। उसके बाद ऋतिक अपना जन्मदिन मनाने मीडिया के सामने आए।

इस मौके पर मीडिया ने मीडिया से कहा, "मैं आप सबका शुक्रगुज़ार हूं कि आप सब मेरे जन्मदिन पर मुझे बधाई देने आए हैं। मैं अपने तमाम चाहने वालों का भी शुक्रगुजार हूं, जो मेरे लिए दुआएं करते हैं और मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं।"
आपको बता दें कि ऋतिक आम तौर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाते थे। मगर इस बार वो मीडिया के सामने आए। मीडिया के साथ जन्मदिन की खुशियां बांटने की शुरुआत सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने की थी। उसके बाद शाहरुख खान मीडिया संग जन्मदिन मनाने लगे। आमिर खान भी पिछले कुछ सालों से मीडिया के साथ सबसे पहले जन्मदिन मनाते हैं। इस साल तो सलमान खान भी जन्मदिन पर मीडिया से रूबरू हुए थे।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन का जन्मदिन, बॉलीवुड, Hrithik Roshan, Hrithik Roshan Birthday, Bollywood