'मिस्टर इंडिया' बन सकते हैं अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन

'मिस्टर इंडिया' बन सकते हैं अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन

हर्षवर्धन कपूर (फाइल फोटो)

मुंबई:

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर अपने पिता के किरदार मिस्टर इंडिया को आगे बढ़ा सकते हैं। खबर है कि सुपर हिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल में हर्षवर्धन इस भूमिका को निभाएंगे।

बोनी कपूर भी इच्छुक
जब से सीक्वल और रीमेक के दौर ने जोर पकड़ा है तभी से अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के रीमेक और सीक्वल की खबरें आती रही हैं। इस फिल्म के निर्माता बोनी कपूर भी इसकी इच्छा जता चुके हैं। पिछले दिनों बोनी कपूर ने कहा था कि जैसे ही कोई अच्छा विषय और कहानी मिलेगी हम मिस्टर इंडिया बनाएंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मिरजिया में व्यस्त हर्षवर्धन
अब खबर आ रही है कि हर्षवर्धन मिस्टर इंडिया बनेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी की भी भूमिकाएं होंगी मगर हर्षवर्धन मुख्य भूमिका में होंगे। हर्षवर्धन फिलहाल व्यस्त हैं अपनी पहली फिल्म 'मिरज़िया' में जिसका निर्देशन राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं। इसके बाद तय होगा की मिस्टर इंडिया कब शुरू होगी।