आज की सुर्खियां
नमस्कार और सुप्रभात. राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ने ही अपने अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं. NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू मैदान में होंगी तो विपक्ष से यशवंत सिन्हा. झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अगर जीत जाती हैं तो वे प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी महिला राष्ट्रपति भी हो जाएंगी. दूसरी तरफ महाराष्ट्र में घमासान मचा हुआ है और उद्धव सरकार ढाई साल में तीसरी बार संकट में है. बहरहाल, बताते हैं आपको आज की कुछ बड़ी खबरों के बारे में.....
- महाराष्ट्र सियासी संकट का केन्द्र अब गुवाहाटी शिफ्ट हो गया है. मंगलवार देररात सूरत में ठहरे विधायकों को असम के गुवाहाटी भेजा गया.
- अग्निपथ स्कीम के तहत होने वाली भर्तियों का कैलेंडर आज नौसेना जारी करेगी.
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री के साथ दिल्ली में मुलाकात करेंगे.
- हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं के चुनाव नतीजे आज आएंगे. दोपहर तक जीत-हार की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी.
- बेंगलुरु में मध्यप्रदेश और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल शुरू होगा.
Advertisement
Advertisement
Featured Video Of The Day
YouTube व्यूअरशिप में NDTV की हैट्रिक, NDTV इंडिया और NDTV 24X7 नंबर 1 | NDTV India














