चंद्रयान-3 के लैंडर ने सॉफ्ट लैंडिंग के लिए चुना अपेक्षाकृत समतल क्षेत्र, मिशन की सफलता से जुड़ी 10 बातें

Mission Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-3 मिशन के तहत भेजे गए विक्रम लैंडर ने बुधवार को चांद की सतह पर कामयाबी के साथ उतरकर इतिहास रच दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारत से पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ही चांद पर सोफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं. 
नई दिल्ली:

Mission Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-3 मिशन के तहत भेजे गए विक्रम लैंडर ने बुधवार को चांद की सतह पर कामयाबी के साथ उतरकर इतिहास रच दिया है. 

मिशन चंद्रयान-3 से जुड़ी अहम बातें 
  1. इसरो ने चांद पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग के बाद की पहली तस्वीर जारी की. इमेज लैंडिंग कैमरा ने ये तस्वीर ली थी. 
  2. इसरो के ट्वीट में ये भी लिखा है कि चंद्रयान-3 ने लैंडिंग के लिए फ़्लैट रीज़न को चुना है. वहीं, एक और तस्वीर भी सामने आई है. इस तस्वीर को भी हम आपको दिखा रहे हैं.
  3. मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत चांद के दक्षिणी धुव के करीब पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है. भारत से पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ही चांद पर सोफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं. 
  4. चंद्रयान-3 के  चांद की सतह पर उतरने की प्रक्रिया की शुरुआत शाम 5 .44 पर हुई और लैन्डिग शाम 6 बजकर 4 मिनट पर हुई. 
  5. Advertisement
  6. अब इसके अंदर से रोवर प्रज्ञान के निकलने का इंतज़ार है. डस्ट सेटल होने के बाद विक्रम ने जो पहली तस्वीर भेजी लोगों के सामने है. उसे विक्रम लैंडर ने उतरते वक्त खींचा.
  7. तस्वीर में चांद की वो उबड़ खाबड़ सतह दिख रही है जिस पर ये लैंडर कामयाबी के साथ उतर गया.
  8. Advertisement
  9. अब प्रज्ञान रोवर के सक्रीय होने का इंतज़ार है जो चांद की तस्वीरों के साथ-साथ उसकी संरचना पर जानकारी भेजेगा. वो वहा 14 दिन तक रहेगा.
  10.  चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर ‘विक्रम' ने चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए अपेक्षाकृत एक समतल क्षेत्र को चुना. उसके कैमरे से ली गयी तस्वीरों से यह पता चला है.
  11. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि विक्रम के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंचने के तुरंत बाद ‘लैंडिंग इमेजर कैमरा' ने ये तस्वीरें कैद कीं. तस्वीरें चंद्रयान-3 के लैंडिंग स्थल का एक हिस्सा दिखाती हैं. उसने कहा, ‘‘लैंडर का एक पैर और उसके साथ की परछाई भी दिखायी दी.''
  12. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की बुधवार शाम को सफलतापूर्वक लैंडिंग की पश्चिमी और मध्य भारत के राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अलग-अलग दलों के राजनीतिक नेताओं ने सराहना करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी.
  13. Advertisement
Featured Video Of The Day
Crime: प्रेमिका की लाश को काटकर फ्रिज में छिपाया! विशाखापट्टनम में Shraddha Walkar Murder जैसा कांड!
Topics mentioned in this article