Vivah Muhurat 2026: अप्रैल में इस दिन समाप्त होगा खरमास, जानिए अगले तीन महीने के शादी के शुभ मुहूर्त

Kharmas End Date: जब ग्रहों के राजा सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास की समाप्ति होती है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल खरमास कब खत्म होगा और शादी के मुहूर्त कब से शुरू होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शादी के शुभ मुहूर्त
Freepik

Vivah Muhurat 2026: हिन्दू धर्म में खरमास में शादी-ब्याह, गृह प्रवेश, मुंडन समेत सभी तरह के मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. इस साल खरमास की शुरुआत 15 मार्च को हुई थी और अब अप्रैल के माह में इसकी समाप्ति होने वाली है. इस अवधि में पूजा-पाठ, जप-तप और दान-पुण्य करना काफी ज्यादा फलदायी माना जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि खरमास कब समाप्त होगा और अगले तीन महीने के शादी-ब्याह के मुहूर्त क्या रहेंगे. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना क्यों खरीदना चाहिए है? जानिए अक्षय तृतीया 2026 तिथि और सोना खरीदने का महत्व

कब समाप्त होगा खरमास? (Kharmas End Date 2026)

जब ग्रहों के राजा सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास की समाप्ति होती है. ऐसे में ज्योतिष गणना के अनुसार 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे और खरमास की समाप्ति हो जाएगी. इस दिन के बाद से विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश समेत सभी तरह के मांगलिक कार्यों की अनुमति होगी. 

अगले तीन महीने का विवाह मुहूर्त (Wedding Shubh Muhurat)

20 अप्रैल 2026, दिन सोमवार
21 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार
25 अप्रैल 2026, दिन शनिवार
26 अप्रैल 2026, दिन रविवार
27 अप्रैल 2026, दिन सोमवार
28 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार
29 अप्रैल 2026, दिन बुधवार

1 मई 2026, दिन शुक्रवार
3 मई 2026, दिन रविवार
5 मई 2026, दिन मंगलवार
6 मई 2026, दिन बुधवार
7 मई 2026, दिन गुरुवार
8 मई 2026, दिन शुक्रवार    
13 मई 2026, दिन बुधवार
14 मई 2026, दिन गुरुवार

Advertisement

यह भी पढ़ें: Somvar Vrat Vidhi: कब और कैसे शुरू करना चाहिए सोमवार का व्रत? जानें विधि, महत्व और इसके बड़े लाभ

21 जून 2026, दिन रविवार
22 जून 2026, दिन सोमवार
23 जून 2026, दिन मंगलवार
24 जून 2026, दिन बुधवार
25 जून 2026, दिन गुरुवार
26 जून 2026, दिन शुक्रवार
27 जून 2026, दिन शनिवार
29 जून 2026, दिन सोमवार

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Paresh Rawal on Bhooth Bangla, Hera Pheri, Akshay Controversy, Dhurandhar 2 & Ramayana | Interview
Topics mentioned in this article