Vat Savitri 2025 wishes : आज है वट सावित्री का व्रत, इन संदेशों के साथ दीजिए सुहागिनों को शुभकामनाएं

इस दिन विवाहित स्त्रियां वट वृक्ष की पूजा अर्चना करती हैं और इसकी परिक्रमा करके पति की लंबी आयु की ईश्वर से प्रार्थना करती हैं. साथ ही इस दिन विवाहित महिलाएं एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देती हैं...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हाथों में चूड़ियां हमेशा खनकती रहे मांग में सिंदूर सजा रहे होठों की मुस्कान बनी रहे...

Vat Savitri vrat wishes in hindi : आज सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री का व्रत हैं. यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है.  यह त्योहार मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली में मनाया जाता है. इस दिन विवाहित स्त्रियां वट वृक्ष की पूजा अर्चना करती हैं और इसकी परिक्रमा करके पति की लंबी आयु की ईश्वर से प्रार्थना करती हैं. साथ ही इस दिन विवाहित महिलाएं एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देती हैं...

Vat Savitri vrat katha : आज है वट सावित्री का व्रत, क्या है इस उपवास के पीछे की कथा, पढ़िए यहां

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं

1- हाथों में चूड़ियां हमेशा खनकती रहे
मांग में सिंदूर सजा रहे
होठों की मुस्कान बनी रहे

वट सावित्री की शुभकामनाएं

2- धन्य वो देवी जो पति सुख के लिए व्रत पावे
धन्य वो पति जो देवी रूप पत्नी पावे
धन्य वो स्वरुप जो मनुष्यता का दीप जलावे.

वट सावित्री की शुभकामनाएं

3- सुख-दुख में हम तुम,
हर पल साथ निभाएंगे,
एक जन्म नहीं सातों जन्म,
हम पति-पत्नी बन आएंगे.

वट सावित्री की शुभकामनाएं

4- बिना अन्न जल व्रत करना,
प्रेम की अटूट परिभाषा है,
हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें
मेरे दिल की बस यही आशा है

Advertisement

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं

5- जोड़ी मेरी तेरी कभी ना टूटे,
हम-तुम कभी एक-दूजे से ना रूठें,
हम दोनों 7 जन्म साथ निभाएंगे,
हर पल की मिलकर खुशियां मनाएंगे

वट सावित्री की शुभकामनाएं

6- मेहंदी से सजे-रचे लाल-लाल हाथ
हरी-हरी खनकती चूड़ियों और घेवर की मिठास

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं

7- आयो रे वट सावित्री व्रत आयो,
मन में उमंग और दिल में तरंग लायो

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं

8-  आप साजन, मैं संगिनी बनूंगी
हर जन्म में संग रहूंगी
वट सावित्री पर यही है प्रार्थना
सदा आपके साथ ही चलूंगी

Advertisement

वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं

9- बस एक ही है ख्वाहिश
लंबी हो उम्र आपकी
और हर जन्म में मिले हमें एक दूजे का साथ

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं.

10- एक फेरा प्रेम का
एक मेरे विश्वास का
एक फेरा आपकी लंबी उम्र के लिए
और एक हम दोनों के साथ का
सदा रहे साथ यही है कामना

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: भारतीय जहाजों पर ईरान का हमला, Hormuz पर फिर भड़केगी जंग?
Topics mentioned in this article