विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: वर्तमान नौकरी को छोड़ने की स्थिति, आसपास बढ़ती नकारात्मकता से परेशान

Libra Tarot Card Horoscope 21 October: Five of swords की ऊर्जा अपने आसपास के लोगों की मंशा को समझने और स्वयं को नुकसान न पहुंचने देने की कोशिश, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता. जानिए तुला राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: वर्तमान नौकरी को छोड़ने की स्थिति, आसपास बढ़ती नकारात्मकता से परेशान
तुला राशि

Libra Tarot Card Horoscope 21 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: अपने आसपास के वातावरण में बढ़ती नकारात्मकता से परेशान हो सकते हैं. इस स्थिति से बाहर निकलने का अभी कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है. इस समय आंख मूंदकर किसी पर विश्वास ना करें. सामने वाले की बात को समझें और उसकी मंशा को जानने की कोशिश करें. कोई भी इंसान बिना अपना फायदा लिए दूसरों के कार्य को करने में रुचि नहीं लेता है. इस बात को समझने का प्रयास करें. यदि कोई बार-बार आप पर भावनात्मक रूप से दबाव डालने की कोशिश कर रहा है. तो उस व्यक्ति से सावधान रहे.

व्यावसायिक/ Professional

वर्तमान नौकरी को छोड़ने की स्थिति बन सकती है. नई नौकरी की  तलाश करेंगे. इस समय मन दुविधा ग्रस्त हो सकता है. नौकरी या व्यवसाय किसी एक का चयन करने में दुविधा हो सकती है. किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर इस दुविधा का निराकरण करने का प्रयास करें. ऐसा कोई कार्य शुरू करने का प्रयास कर सकते हैं, जो कम लागत और अच्छे मुनाफे की स्थिति बन सकता हो.इस स्थिति में आर्थिक नुकसान कम से कम होने की संभावना बनेगी.

स्वास्थ्य/Health

यदि गले में तकलीफ हो, तो बाहर जाते समय  पानी की बोतल साथ रखें. जगह-जगह का पानी न पिए.

आर्थिक स्थिति/Finance

पूर्व में खरीदे गए शेयर्स में  अभी अस्थिरता नजर आ रही है. इस समय धैर्य और संयम बनाए रखें. 

रिश्ते/Relationship

मित्र के साथ लंबे समय बाद मुलाकात होने से प्रफुल्लित होंगे. साथ मिलकर भ्रमण की योजना बना सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com