Aries Tarot Card Horoscope 16 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: बच्चों की रुचि रचनात्मक कार्यों में बढ़ सकती है. कुछ करीबी संबंधियों के आने से घर में चहल-पहल हो सकती है. घर में अनुशासन और व्यवस्था अच्छी होती नजर आएगी. गुस्से पर नियंत्रण रखें.परिस्थितियों को शांति से संभालें. इस समय नए लोगों से संपर्क बना सकते हैं. जो आगे फायदेमंद साबित होंगे. समाज सेवा से जुड़े लोगों के साथ कार्य करने में रुचि बढ़ सकती है. किसी से अपनी क्षमता से ज्यादा कोई वादा ना करें.
व्यवसायिक/ Professional
किसी राजनीतिक व्यक्ति से बढ़ती मित्रता राजनीति में प्रवेश का रास्ता खोल सकती है. कार्यस्थल पर अपने कार्यों को लेकर उच्च अधिकारी से बात कर सकते हैं. कुछ कार्यों की जिम्मेदारी क्षमता से बाहर होने के कारण उच्च अधिकारी से मना कर सकते हैं. इस स्थिति में उच्च अधिकारी के व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे. संभव हैं, कि आपका स्थानांतरण किसी अन्य विभाग में कर दिया जाए. जिसके चलते परेशानी हो सकती है. इस समय कोई भी प्रतिक्रिया न देना बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य/Health
सर्दी जुकाम के चलते गले में खराश बढ़ सकती है. घरेलू उपचार कर स्वास्थ्य बेहतर करने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
पुराने कर्जों को समय पर चुकाकर राहत महसूस करेंगे. अनावश्यक खर्च कर कर्ज की स्थिति उत्पन्न ना करें.
रिश्ते/Relationship
प्रिय मित्र से प्राप्त उपहार को लेकर उत्साहित होंगे. बच्चों की गतिविधियों को व्यवस्थित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं