Aries Tarot Card Horoscope 21 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी के जिद्दी व्यवहार से परेशान हो सकते हैं. सामने वाला अपनी मनमानी के चलते कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं होता है, जिस कारण परिजनों की नाराजगी सहन करना पड़ सकती है. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात किसी परेशानी से बाहर निकलने में सहायक हो सकती है. दूसरों के जीवन में दखलंदाजी न करें. किसी कार्य को पूरा करने में काफी थकान हो सकती है.
व्यवसायिक/ Professional:- नए कार्य की शुरुआत में धन की व्यवस्था करना पड़ सकती है. किसी परिचित से लोन संबंधी बातचीत हो सकती है. अपने संपत्ति से जुड़े कागज और दस्तावेजों को संभालकर रखें. किसी पर अतिविश्वास कर अपना कोई भी महत्वपूर्ण कागज किसी अन्य व्यक्ति को न सौंपे. साझेदारी में व्यवसाय की शुरुआत करने पर विचार कर सकते हैं. अपने कार्यों को लेकर सजग रहें. कोई ईर्ष्यावश कार्यों में गड़बड़ी कर सकता है.
स्वास्थ्य/Health:- एसिडिटी और गैस के चलते खान-पान में परेशानी हो सकती है. चाय-कॉफी और तेज मिर्च मसाला के सेवन से परहेज करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- पैसों के निवेश को लेकर सजग रहें. किसी भी योजना की अच्छे से जांच पड़ताल के बाद निवेश करें.
रिश्ते/Relationship:- पुराने मित्र से मिलने के बाद पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं. मित्र से दोबारा मुलाकात कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं