विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: अनावश्यक खर्चों को सीमित करें, पड़ोसी के साथ छोटी-सी बात पर विवाद हो सकता है

Aries Tarot Card Horoscope 22 October:- Seven of cups की ऊर्जा. मेहनत के अनुरूप प्रतिफल ना मिलने से निराशा हो सकते हैं. आइए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: अनावश्यक खर्चों को सीमित करें, पड़ोसी के साथ छोटी-सी बात पर विवाद हो सकता है
Aries Tarot Card Rashifal: मेष राशि का राशिफल
(Photo Credit: NDTV)

Aries Tarot Card Horoscope 22 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: परिवार की सुख सुविधाओं के लिए की गई खरीदारी में ज्यादा उदारता ना दिखाएं. अनावश्यक या अनुपयोगी वस्तुओं के खरीदारी पर रोक लगाएं. किसी पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद हो सकता है. इस स्थिति में गुस्से में की गई प्रतिक्रिया विवाद को और बढ़ा सकती है. माहौल को शांत रखने का प्रयास करें. सरकारी कामों में सफलता प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत करना पड़ सकती है. जीवनसाथी की बातों का मजाक ना उड़ाएं. 

व्यवसायिक/ Professional:- मेहनत के अनुरूप प्रतिफल ना मिलने से निराशा हो सकते हैं. किसी सहयोगी से हुई छोटी सी गलतफहमी संबंधों को खराब कर सकती है. कार्य क्षेत्र में अपनी किसी जानकारी को साझा करना परेशानी में डाल सकता है. सामने वाला आपकी मेहनत को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर सकता है. इस समय कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो अपनी चतुराई से मदद कर सकते हैं. इन लोगों से मित्रता करते समय थोड़े सजग रहें. 

स्वास्थ्य/Health:- महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करने से बचना चाहिए. छोटी-सी लापरवाही भी बड़े परेशानी ला सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- अनावश्यक खर्चों को सीमित करें. कानूनी मामलों में अनैतिक तरीके से धन किसी को न दें.

रिश्ते/Relationship:-  रिश्तों में एक-दूसरे के प्रति मान-सम्मान बनाएं रखें. पति-पत्नी मिलकर परिवार की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aries Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal Àaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com