Surya Grahan 2026: आज 12 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ये साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा. धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य ग्रहण को बेहद खास घटना माना जाता है. हिंदू धर्म में सूर्य को देवता का स्वरूप माना गया है और उन्हें जीवन, ऊर्जा, प्रकाश और आत्मबल का कारक बताया गया है. ऐसे में सूर्य ग्रहण का समय धार्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ, मंत्र जाप और भगवान का ध्यान करना शुभ रहता है. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करने, घर की साफ-सफाई करने और जरूरतमंदों को दान देने की परंपरा है.
हालांकि, आज लगने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं. ग्रहण कितने बजे शुरू होगा? सूतक काल मान्य रहेगा या नहीं? क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा? ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ किया जा सकता है या नहीं? मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे या नहीं? ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए? यहां हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देने वाले हैं.
Surya Grahan 2026: कहां लगेगा ग्रहण?
आज ग्रहण तो है लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा. इसके अलावा जिस देश में ग्रहण लगेगा वहां ग्रहण रात 9 बजकर 4 मिनट पर होगा .
Surya Grahan 2026: सूर्य को शांत करने के लिए लोग करते थे प्रार्थनाएं
प्राचीन मिस्र की मान्यताओं में सूर्य ग्रहण को सूर्य देव और अंधकार के दानव अपेप के बीच होने वाले संघर्ष से जोड़ा जाता था. दूसरी ओर, इंका सभ्यता में इसे सूर्य देव की नाराजगी का संकेत माना जाता था. इसलिए ग्रहण के दौरान लोग सूर्य को शांत करने के लिए विशेष प्रार्थनाएं करते थे.
Surya Grahan 2026: किस वजह से लगता है सूर्य ग्रहण
जानकारी के अनुसार, जब समुद्र मंथ से अमृत निकला था तो राहु ने छल से ये अमृत पी लिया था. जैसे ही ये बात सूर्य और चंद्रमा को पता चली तो उन्होंने तुरंत भगवान विष्णु को बता दी. भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से राहु का सिर धड़ से अलग कर दिया. ऐसी मान्यता है कि समय-समय पर राहु-केतु सूर्य को अपने मुंह में निगलने की कोशिश करता है. यही वजह है कि जिससे सूर्य ग्रहण कहा जाता है.
Surya Grahan 2026: रात में कब शुरू होगा सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण आज रात 09 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा और देर रात 01 बजकर 27 मिनट इसका समापन हो जाएगा. वहीं, रात 10:28 बजे से लेकर रात 12:04 बजे तक मध्य काल रहेगा और रात 11 बजकर 16 मिनट पर सूर्य ग्रहण पीक पर होगा.
Surya Grahan 2026: एक सदी से अधिक समय बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण
नासा के अनुसार स्पेन में यह घटना एक सदी से अधिक समय बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई दे रही है. ग्रहण का मार्ग स्पेन के उत्तरी हिस्से से होते हुए भूमध्यसागरीय क्षेत्र और बेलिएरिक द्वीपों तक जाता है. खगोल प्रेमियों के लिए यह केवल एक सामान्य पर्यटन यात्रा नहीं है. कई लोगों ने साफ आसमान वाले स्थान तक पहुंचने के लिए अपनी यात्रा की पूरी योजना बदल दी है. कहीं ग्रहण देखने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं तो कहीं विमानों से भी इसे देखने की तैयारी हुई है. ग्रहण के चश्मे तक कई जगहों पर बिक चुके हैं.
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण पर करें इन मंत्रों का जाप
- ॐ नमः शिवाय।
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
- ॐ घृणि सूर्याय नमः।
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।
Solar Eclipse Time: कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण?
भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और 13 अगस्त की देर रात 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगा.
Surya Grahan 2026 LIVE: क्यों खास माना जा रहा है ये सूर्य ग्रहण?
आज लगेने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. हर साल एक या दो सूर्य ग्रहण जरूर लगते हैं, लेकिन पूर्ण सूर्य ग्रहण हर जगह दिखाई नहीं देता. जिस संकरी पट्टी से यह गुजरता है, वहां दोबारा ऐसा नजारा देखने के लिए सैकड़ों साल इंतजार करना पड़ सकता है. इसलिए इसे बेहद दुर्लभ माना जाता है.
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का किस राशि पर क्या असर होगा?
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव कर्क राशि पर माना जा रहा है, क्योंकि ग्रहण इसी राशि में लग रहा है. कर्क राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. इससे अलग तीन अन्य राशियों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है.
यहां क्लिक कर पढ़ें- किस राशि पर कैसा होगा ग्रहण का असर
Surya Grahan 2026: ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ किया जा सकता है या नहीं?
ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, मन में भगवान का ध्यान करने की सलाह दी जाती है. हालांकि, क्योंकि आज सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, सूतक काल मान्य नहीं रहेगा, ऐसे में आज मंदिरों के कपाट बंद नहीं रहेंगे. आप अपनी श्रद्धा के अनुसार पूजा-पाठ कर सकते हैं. आज हरियाली अमावस्या भी है, ऐसे में इससे जुड़े पूजा-पाठ और पितरों का तर्पण भी आज किया जा सकेगा.
Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर ग्रहण का संयोग
12 अगस्त को आज हरियाली अमावस्या का पर्व भी मनाया जा रहा है. बता दें कि करीब 18 साल बाद ऐसा संयोग देखने को मिला है. इससे पहले साल 2008 में श्रावण अमावस्या पर सूर्य ग्रहण नजर आया था.
Surya Grahan 2026 Time: कितनी देर तक रहेगा ग्रहण?
- स्पेन में पूर्ण सूर्य ग्रहण सूर्यास्त से ठीक पहले दिखाई देगा और इसकी अवधि दो मिनट से भी कम होगी.
- बर्गोस शहर में करीब 1 मिनट 48 सेकंड तक पूरा अंधेरा रहेगा.
- रूस और ग्रीनलैंड के कुछ इलाकों में इसकी अवधि ढाई मिनट से कम रहेगी.
- आंशिक सूर्य ग्रहण करीब 1 घंटा 45 मिनट तक देखा जा सकेगा.
Solar Eclipse 2026: कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
आज लगने वाला सूर्य ग्रहण सबसे पहले उत्तरी रूस में दिखाई देगा. इसके बाद यह ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और पुर्तगाल के उत्तर-पूर्वी हिस्से से होकर गुजरेगा. स्पेन में यह ओवीडो शहर से शुरू होकर मलोर्का द्वीप तक दिखाई देगा. इसके अलावा यूरोप के ज्यादातर देशों, कनाडा, अमेरिका के उत्तरी हिस्से और उत्तर-पश्चिम अफ्रीका में आंशिक सूर्य ग्रहण भी देखा जा सकेगा.
Solar Eclipse Time: आज कितने बजे से लगेगा सूर्य ग्रहण?
भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और 13 अगस्त की देर रात 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. यानी ग्रहण की अवधि 4 घंटे 24 मिनट की होगी. रात का समय होने के कारण भारत में ये ग्रहण नजर नहीं आएगा.
Solar Eclipse in India: सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं?
ज्योतिषाचार्य बताते हैं, आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. ऐसे में सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा. लेकिन क्योंकि पूरे संसार में सूर्य केवल एक है इसलिए अगर आप धार्मिक मान्यताओं का पालन करते हैं, तो अपनी आस्था के अनुसार पूजा-पाठ और नियमों का पालन कर सकते हैं.
12 August Surya Grahan: किस राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण?
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, 12 अगस्त 2026 को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लगेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर समान नहीं रहता है. ऐसे में आज कुछ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है.
Surya Grahan 2026: क्या होता है पूर्ण सूर्य ग्रहण?
आज लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, तब कुछ समय के लिए वह सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है. इसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं.