Goddess Lakshmi : जीवन में कभी-कभी एक वक्त ऐसा आता है,जब एक साथ कई परेशानियां आ जाती हैं. ऐसे में लोग भगवान से प्रार्थना करते हैं कि जल्दी उनका बुरा वक्त कट जाए. शास्त्रों में कुछ ऐसे संकेत बताए गए हैं, जो बुरे समय के समाप्त होने और जीवन में खुशियों की दस्तक की ओर इशारा करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कौन से संकेत बताते हैं कि बुरा समय समाप्त (Signs of bad time ending) होने वाला है और अच्छा समय शुरू.
तुलसी के पौधे का हरा-भरा होना
घर में अचानक तुलसी का पौधा उग आए या घर में लगा तुलसी का पौधा हरा भरा हो जाए तो इसे अच्छा समय आने का संकेत माना जाता है. मान्यता है कि तुलसी के पौधे में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है और तुलसी के पौधे को हरा भरा होना मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने का संकेत है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सपने में शुभ चीजें देखना
सपने में भगवान के दर्शन, सफेद हाथी या सांप देखना, सोने से भरे कलश या हरे भरे पेड़ देखना काफी शुभ माना जाता है. ये सपने संकेत देते हैं कि जीवन से बुरा समय समाप्त होने वाला है और धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है.
एनर्जी और खुशी
अपने अंदर एनर्जी और खुशी की भावना महसूस करना भी अच्छे समय के आने का संकेत है. ये बताते हैं कि जीवन की परेशानियां समाप्त होने वाली है और आप सफलता की ओर कदम बढ़ाने वाले हैं.
भविष्य का अंदाजा होना
खराब समय में आत्मविश्वास कम हो जाता है लेकिन अगर आपके मन में भविष्य को लेकर अच्छे विचार आने लगे तो यह समय बदलने का संकेत होता है.
उल्लू का नजर आना
उल्लू धन की देवी लक्ष्मी का वाहन है. अगर किसी को कहीं उल्लू नजर आ जाए तो यह भी अच्छे समय के आने का संकेत होता है. उल्लू के नजर आने का अर्थ है माता लक्ष्मी की कृपा होने वाली है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं