विज्ञापन

पूजा करते समय जम्हाई आना शुभ होता या अशुभ? एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया पूजा करते हुए उबासी आने का मतलब

भावना उपाध्याय बताती हैं, अगर पूजा करते समय जम्हाई आती है, तो इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ लोग इसे अशुभ भी मान लेते हैं, जबकि जम्हाई आने को बुरा नहीं मानना चाहिए.

पूजा करते समय जम्हाई आना शुभ होता या अशुभ? एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया पूजा करते हुए उबासी आने का मतलब
पूजा में जम्हाई आने का क्या मतलब होता है?
(Photo Credit: Instagram)

जम्हाई यानी उबासी आना आम बात है. लेकिन कई बार पूजा के दौरान उबासी आने लगती है. ऐसे में ज्यादातर लोग परेशान हो जाते हैं या उनके मन में ख्याल आता है कि वे ठीक से पूजा में ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं और उनका ध्यान भटक रहा है. इसी को लेकर मशहूर एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि पूजा के दौरान जम्हाई आना शुभ होता या अशुभ या अगर पाठ के दौरान जम्हाई आती है, तो इसका क्या मतलब होता है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

पूजा करते समय जम्हाई आए तो क्या करें?

एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय कहती हैं, अगर नवरात्रि में या साल के किसी भी दिन पूजा करते समय जम्हाई आती है, तो इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ लोग इसे अशुभ भी मान लेते हैं, जबकि जम्हाई आने को बुरा नहीं मानना चाहिए. ये आपके शरीर से नकारात्मक ऊर्जा निकलने का संकेत होता है. 

आसान भाषा में कहें, तो जब कोई व्यक्ति पूजा करता है और भगवान का ध्यान लगाता है, ऐसे में जम्हाई आने का मतलब है कि व्यक्ति के शरीर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल रही है और आप शुद्ध हो रहे हैं. 

एस्ट्रोलॉजर आगे कहती हैं, इस स्थिति में जम्हाई को बेहद अच्छा माना जाता है. मान्यता है कि पूजा के दौरान जम्हाई आने से मां भगवती खुद व्यक्ति को अच्छी उर्जा दे रही होती हैं. ऐसे में पूजा करते समय जम्हाई आने पर घबराने की जरूरत नहीं है. आप आराम से अपनी पूजा जारी रख सकते हैं. बस पूजा के दौरान अपने मन में सच्छी श्रद्धा और अच्छी भावना रखें. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- पति की तरक्की के लिए शुक्रवार को करें ये आसान उपाय, एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com