अयोध्या में होगा ‘राम जन्म महोत्सव’ का आयोजन, धार्मिक सभाओं के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी

राम जन्म महोत्सव के प्रतिदिन शाम को धार्मिक सभाएं आयोजित की जाएंगी. इसमें महाकाव्य श्रीरामचरित मानस की कहानियों पर आधारित नाटकों का प्रदर्शन भी होगा.

विज्ञापन
Read Time: 9 mins
राम मंदिर ट्रस्ट ने मंगलवार देर शाम अपने ट्विटर हैंडल से महोत्सव का आधिकारिक पोस्टर जारी किया है.
istock
अयोध्या, उ.प्र.:

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नवरात्रि के दौरान आगामी 21 से 30 मार्च तक अयोध्या में 10 दिवसीय ‘राम जन्म महोत्सव' (Ram Janma Mahotsav) का आयोजन करेगा. राम मंदिर ट्रस्ट ने मंगलवार देर शाम अपने ट्विटर हैंडल से महोत्सव का आधिकारिक पोस्टर जारी किया है.

ट्रस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में ‘रन फॉर राम' मैराथन दौड़, कुश्ती, कबड्डी, नौका दौड़, तलवारबाजी, साइकिल दौड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय कुछ अन्य खेल शामिल होंगे.

उन्होंने बताया कि उत्सव के प्रतिदिन शाम को धार्मिक सभाएं आयोजित की जाएंगी. इसमें महाकाव्य श्रीरामचरित मानस की कहानियों पर आधारित नाटकों का प्रदर्शन, भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों के साथ संगीतमय प्रस्तुतियां और कवियों का जमावड़ा भी शामिल होगा जो अपनी कविताओं के माध्यम से भगवान राम की स्तुति का पाठ करेंगे.

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Bengal Elections First Phase Voting | TMC की सत्ता जारी या BJP की बारी? | Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article