हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. अब शारदीय नवरात्रि आ रहे हैं, जो 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करने और व्रत रखने से मन को शांति मिलती है और मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है. नवरात्रि के मौके पर अक्सर महिलाओं के दिमाग में एक सवाल जरूर आता है कि क्या नवरात्रि से पहले या फिर नवरात्रि के दौरान पीरियड्स हो जाएं तो क्या व्रत रख सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं क्या महिलाएं पीरियड्स में नवरात्रि व्रत रख सकती हैं?
क्या महिलाएं पीरियड्स में नवरात्रि व्रत रख सकती हैं?
आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इस बार पावन नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है. मान्यता है कि इस बार मां भगवती हाथी पर सवार होकर भक्तों के घर आएंगी. ऐसे शुभ समय में मां भगवती की पूजा किस तरह करनी चाहिए और महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, यह जानना जरूरी है. आचार्य के मुताबिक, अगर नवरात्रि में पूजन करने से पहले अथवा पूजन के बीच में अगर महिलाओं को पीरियड्स हो जाए तो वह नवरात्रि व्रत रख सकती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शास्त्रों के मुताबिक, अगर नवरात्रि का व्रत शुरू करने के बाद महिलाओं को पीरियड्स हो जाएं, तो इससे व्रत का फल समाप्त नहीं होता. शास्त्रों में ऐसी स्थिति के लिए मानसिक पूजा का नियम बताया गया है, क्योंकि शरीर भी भगवान की बनाई हुई रचना है, इसलिए प्राकृतिक शारीरिक स्थिति को लेकर मन में किसी तरह का अपराधबोध नहीं रखना चाहिए.
आचार्य मोहन ने मुताबिक, महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं. हालांकि, इस समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. मानसिक पूजा करें आप मन ही मन में मानसिक रूप से मां भगवती को स्नान, धूप, दीप जलाएं. मां भगवती को केसर युक्त चंदन लगे हरिद्रा युक्त चंदन लगे और मंत्र जाप कर सकते हैं. मां भगवती की मूर्ति को स्पर्श न करें. इन दिनों में मूर्ति कलश मंदिर और पूजा की किसी भी सामान को छूना नहीं चाहिए. इस समय केवल आप व्रत करें और बैठकर के मानसिक पूजा करें.
पीरियड्स में नवरात्रि व्रत के नियम
- मन ही मन पूजा करें.
- मां दुर्गा का ध्यान और भक्ति बनाए रखें.
- मूर्तियों या पूजा की चीजों को छूने से बचें.
यह भी पढ़ें:- Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि के व्रत कैसे रखें? जानें व्रत की विधि और नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं