विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2020

सबरीमाला में सुरक्षा व्यवस्था का काम पूरा, मासिक 5 दिवसीय पूजा के लिए 16 अक्टूबर को खुलेगा मंदिर

सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का काम पूरा हो गया है. मंदिर को 16 अक्टूबर की शाम को मासिक पांच दिवसीय पूजा के लिए खोला जाएगा.

सबरीमाला में सुरक्षा व्यवस्था का काम पूरा, मासिक 5 दिवसीय पूजा के लिए 16 अक्टूबर को खुलेगा मंदिर
सबरीमाला में सुरक्षा व्यवस्था का काम पूरा, मासिक 5 दिवसीय पूजा के लिए 16 अक्टूबर को खुलेगा मंदिर
तिरुवनंतपुरम:

सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का काम पूरा हो गया है. मंदिर को 16 अक्टूबर की शाम को मासिक पांच दिवसीय पूजा के लिए खोला जाएगा. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. राज्य पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार केरल सशस्त्र पुलिस (केएपी) की पांचवीं बटालियन के कमांडेंट के राधाकृष्णन को सुरक्षा की देखरेख के लिए विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. विज्ञप्ति के अनुसार पत्तनमथिट्टा जिला पुलिस प्रमुख और केएपी तीसरी बटालियन के कमांडेंट विशेष अधिकारी की सहायता करेंगे। इसके अनुसार एक समय में केवल 250 व्यक्तियों को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी.

यह भी पढ़ें- कोविड-19 संबंधी सुरक्षा उपायों के बीच 16 नवंबर से सबरीमला की वार्षिक यात्रा का होगा आयोजन

वडसेरीकरा और एरुमेली को छोड़कर सबरीमाला के अन्य सभी मार्ग बंद रहेंगे. राज्य पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने कहा कि कर्मचारियों, अधिकारियों और श्रद्धालुओं को कोविड-19 स्वास्थ्य प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करना होगा. मंदिर 16 अक्टूबर की शाम को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा और 17 अक्टूबर की सुबह से पांच दिनों तक नियमित पूजा होगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sabarimala Temple, Security Arrangements, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com