विज्ञापन

पाप क्या है और इससे कैसे बचें? साध्वी समाहिता ने बताया नरक से बचने का उपाय, रोज करें ये छोटे-छोटे काम

Paap Kya hai is se Bachne ke Upay: साध्वी समाहिता के अनुसार, पाप से बचने के लिए अपनी गलतियों का प्रायश्चित करें. जीवों पर दया रखें और जरूरतमंदों की मदद करें. जानें रोजमर्रा के कौन-से छोटे-छोटे अच्छे कर्म जीवन में पुण्य और सकारात्मकता बढ़ा सकते हैं.

पाप क्या है और इससे कैसे बचें? साध्वी समाहिता ने बताया नरक से बचने का उपाय, रोज करें ये छोटे-छोटे काम
पाप से बचने के लिए अपनी गलतियों का प्रायश्चित करें: साध्वी समाहिता
ndtv

धर्म में पाप और पुण्य को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं. माना जाता है कि इंसान जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है. लेकिन जाने-अनजाने में हुई गलतियों और पापों से बचने के लिए क्या करना चाहिए. साध्वी समाहिता ने भागवत कथा के प्रसंगों के जरिए बताया कि इंसान को अपने कर्मों के प्रति सजग रहना चाहिए. उनके अनुसार प्रायश्चित, जीवों के प्रति दया और अच्छे कर्मों को जीवन का हिस्सा बनाकर व्यक्ति अपने आचरण में सुधार कर सकता है.

पाप और नरक का क्या है अर्थ: साध्वी समाहिता

साध्वी समाहिता ने राजा परीक्षित और शुकदेव महाराज के संवाद का उल्लेख करते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत में कर्मों के फल और नरक के विभिन्न प्रकारों का वर्णन मिलता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दूसरों को धोखा देना, झूठी गवाही देना और किसी को जानबूझकर कष्ट पहुंचाना गलत कर्म हैं. उन्होंने समझाया कि इंसान को अपने कामों के परिणामों के प्रति सचेत रहना चाहिए. उनके अनुसार, अच्छे कर्मों का फल अच्छा और बुरे कर्मों का फल बुरा मिलता है. 

पाप से बचने के लिए क्या करें?

साध्वी समाहिता के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति से गलती हो जाती है तो उसे अपनी गलती स्वीकार करके प्रायश्चित करना चाहिए. साथ ही, दोबारा वही गलती न करने का संकल्प लेनाा चाहिए. धार्मिक जीवन में भक्ति, सेवा और दूसरों की मदद को भी महत्वपूर्ण माना गया है. किसी जरूरतमंद की सहायता करना और दूसरों के दुख को समझना अच्छे आचरण का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें- नवमी पर कन्याओं को क्या दें? जानें कंजक पूजा में कौन-सी चीजें दान करना शुभ होता है

जीवों के प्रति दया रखना क्यों जरूरी है?

साध्वी समाहिता ने पशु-पक्षियों के प्रति दया रखने पर जोर दिया. उन्होंने मांसाहार और जीव हिंसा से बचने की बाात कही. उनके अनुसार, धर्म का एक महत्वपूर्ण संदेश सभी जीवों के प्रति करुणा रखना है. हालांकि, खानपान और स्वास्थ्य से जुड़े फैसले लेते समय संतुलित आहार और वैज्ञानिक सलाह का ध्यान रखनाा भी जरूरी है.

रोज करें ये छोटे-छोटे काम

साध्वी समाहिता ने रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ छोटे कामों को अपनाने की सलाह दी. जैसे गाय और अन्य जरूरतमंद पशुओं को भोजन देना, पक्षियों के लिए दाना-पानी रखना और चींटियों जैसे छोटे जीवों के प्रति भी संवेदनशील रहना. उन्होंने पहली रोटी गााय को और आखिरी रोटी कुत्ते को देने जैसी पारंपरिक मान्यताओं का भी उल्लेख किया. उनकी सीख है कि इंसान को अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना चाहिए. गुस्से में किसी को अपशब्द कहना या बिना सोचे-समझे कोई कदम उठाना नुकसान पहुंचा सकताा है. इसलिए पाप से बचने का रास्ता केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि अपनी गलतियों को सुधारनाा, दूसरों के प्रति दया रखना और ईमानदारी से जीवन जीना भी है.

ये भी पढ़ें- बुध बदलेंगे अपनी चाल, ये 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ, करियर में भी मिलेंगे शुभ संकेत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sin, Paap Kar, Paap Ki Duniya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com