विज्ञापन
This Article is From May 15, 2017

अयोध्या में राम मंदिर के लिए सपा नेता देंगे 15 करोड़

बुक्कुल नवाब ने कहा कि जब उन्हें अपनी जमीन का मुआवजा मिलेगा तो वह उसमें से 15 करोड़ रुपये अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए दान कर देंगे. नवाब ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का भी समर्थन किया.

Also Read in
अयोध्या में राम मंदिर के लिए सपा नेता देंगे 15 करोड़
बुक्कल नवाब ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है
अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर एक बड़ा ऐलान समाजवादी पार्टी (सपा) से विधान परिषद सदस्य की ओर से किया गया है. बुक्कल नवाब ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. बुक्कुल नवाब ने कहा कि जब उन्हें अपनी जमीन का मुआवजा मिलेगा तो वह उसमें से 15 करोड़ रुपये अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए दान कर देंगे. नवाब ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का भी समर्थन किया.

नवाब ने कहा, ‘भगवान राम का मंदिर हर हाल में अयोध्या में बनना चाहिए. भगवान राम अयोध्या में पैदा हुए थे, ऐसे में उनका मंदिर अयोध्या में ही बनना चाहिए. वह पहले ही कह चुके हैं भगवान राम का मंदिर बनने के बाद वह उनका मुकुट पहनाएंगे. साथ ही 10 लाख रुपये भी देंगे. यह 10 लाख रुपये और मुकुट 15 करोड़ रुपये से अलग होगा.’

बुक्कल ने बताया, ‘अभी उन्हें सरकार से करीब 30 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना है. इस जमीन का इस्तेमाल सरकार ने गोमती रिवरफ्रंट बनाने में किया है. लेकिन अभी तक सरकार ने जमीन का मुआवजा नहीं दिया है. जैसे ही सरकार से जमीन का मुआवजा मिलता है वह इस रकम में से 50 प्रतिशत रकम राम मंदिर के निर्माण के लिए दान कर देंगे.’

न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस से इनपुट
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya, SP Leader, Ayodhya Case, Ayodhya Dispute, Ayodhya Issue Record, Ayodhya Issue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com