विज्ञापन

May 2026 Festival List : कब पड़ेगा बड़ा मंगल और कब गंगा दशहरा? देखें मई 2026 का पूरा कैलेंडर

May 2026 Calendar: साल 2026 में मई का महीना कई पर्वों को समेटे हुए है. खास बात ये कि मई माह की शुरुआत और अंत पूर्णिमा तिथि से होगी तो वहीं इसमें वट सावित्री, बड़ा मंगल, शनि जयंती और गंगा दशहरा जैसे कई बड़े पर्व पड़ेंगे. देखें मई महीने का पूरा कैलेंडर. 

May 2026 Festival List : कब पड़ेगा बड़ा मंगल और कब गंगा दशहरा? देखें मई 2026 का पूरा कैलेंडर
May 2026 Hindu Calendar: मई 2026 का कैलेंडर
NDTV

May 2026 Festival Calendar: हिंदू धर्म में हर तिथि और हर वार किसी न किसी देवी-देवता या ग्रह विशेष की पूजा, व्रत या फिर जयंती आदि से जुड़ा होता है. य​दि बात करें मई महीने की तो इस माह की शुरुआत और समाप्ति पूर्णिमा तिथि से होगी तो वहीं इसी महीने में नियमित रूप से आने वाले प्रदोष, एकादशी जैसे व्रत के साथ ज्येष्ठ मास में पड़ने वाला बड़ा मंगल, गंगा दशहरा, वट सावित्री जैसे व्रत भी होंगे. मई महीने में कब सूर्य की संक्रांति होगी और कब पड़ेगी अमावस्या? विस्तार से जानने के लिए आइए देखते हैं मई 2026 का पूरा कैलेंडर. 

मई महीने के एकादशी व्रत 

मई महीने में भगवान विष्णु की कृपा बरसाने वाला एकादशी का पहला व्रत यानि अपरा एकादशी व्रत 13 मई को पड़ेगा, वहीं दूसरी एकादशी यानि पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई 2026 को पड़ेगा. 

मई माह के प्रदोष व्रत 

सनतान परंपरा में किसी भी मास के कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष में पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है. पंचांग के अनुसार मई महीने में दो प्रदोष व्रत पड़ेंगे. जिसमें से पहला प्रदोष का व्रत 14 मई 2026 को तो वहीं दूसरा प्रदोष व्रत 28 मई 2026 को पड़ेगा. 

कब-कब पड़ेगा बड़ा मंगल 

सनातन परंपरा में ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगलवार का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार इसी महीने के मंगलवार वाले दिन हनुमान जी अपने स्वामी प्रभु श्री राम से मिले थे, इसीलिए हनुमत भक्त इसे बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहकर बुलाते हैं. मई महीने में कुल चार बड़े मंगल 5, 12, 19 और 26 तारीख को पड़ेंगे. इनमें 12 मई 2026 की तारीख को तेलगु कैलेंडर के अनुसार हनुमान जयंती का भी संयोग बनेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

मई महीने में कब पड़ेगी अमावस्या और पूर्णिमा

पंचांग के अनुसार मई महीने में दो बार पूर्णिमा का व्रत पड़ेगा. इसमें से पहला यानि वैशाख पूर्णिमा या फिर कहें बुद्ध पूर्णिमा 01 मई 2026 को और दूसरा ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा व्रत 31 मई 2026 को पड़ेगा. मई महीने में ज्येष्ठ मास की अमावस्या 16 मई 2026 को पड़ेगी. इसी दिन वट सावित्री व्रत और शनि जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा. 

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती कब है? जानें सही तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व 

कब पड़ेगा गंगा दशहरा?

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. मान्यता है कि इसी ​दिन मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं. मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान और गंगा का पूजन करने से मनुष्य को 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है. मां गंगा से जुड़ा यह पावन पर्व 25 मई 2026 को मनाया जाएगा. 

मई 2026 के तीज त्योहार | May 2026 Festival

01 मई 2026 : वैशाख पूर्णिमा व्रत, बुद्ध पूर्णिमा, कूर्म जयंती, स्नान-दान व्रत की पूर्णिमा
02 मई 2026 : नारद जयंती, ज्येष्ठ मास प्रारंभ
05 मई 2026 : संकष्टी चतुर्थी, पहला बड़ा मंगल
07 मई 2026 : टैगोर जयंती
09 मई 2026 : कालाष्टमी
10 मई 2026 : मातृ दिवस (मदर्स डे)
12 मई 2026 : दूसरा बड़ा मंगल, तेलुगु हनुमान जयंती,
13 मई 2026 : अपरा एकादशी, कृष्ण परशुराम द्वादशी
14 मई 2026 : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 मई 2026 : मासिक शिवरात्रि, वृष संक्रांति
16 मई 2026 : ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती
18 मई 2026 : चंद्र दर्शन
19 मई 2026 : तीसरा बड़ा मंगल
20 मई 2026 : वरदा चतुर्थी
21 मई 2026 : अधिक स्कन्द षष्ठी
23 मई 2026 : अधिक मासिक दुर्गाष्टमी
25 मई 2026 : गंगा दशहरा
26 मई 2026 : चौथा बड़ा मंगल
27 मई 2026 : पद्मिनी एकादशी
28 मई 2026 : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 मई 2026 : ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा व्रत

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com