Chandra Grahan 2022 Astrology: कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्रहग्रहण ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से खास माना जा रहा है. दरअसल महज 15 दिनों के अंतराल पर सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण का खास संयोग कई राशियों को पीड़ा दे सकता है. बता दें कि साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 8 अक्टूबर को लगने जा रहा है. इस दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी है. इस ग्रहण को लेकर ज्योतिष शास्त्र के जानकार चिंता जता रहे हैं. माना जा रहा है कि एक पक्ष में 2 ग्रहण लगना अशुभ संकेत है. आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि यह चंद्रग्रहण किन राशियों की चिंता बढ़ा सकता है.
मेष राशि | Aries
ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक 8 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण मेष राशि के लिए अशुभ साबित हो सकता है. ग्रहण के अशुभ प्रभाव से धन की हानि हो सकती है. इसके साथ ही सेहत को लेकर भी चिंता बढ़ सकती है. बिजनेस में निवेश के लिए यह ग्रहण अनुकूल साबित नहीं होगा. ऐसे में मेष राशि के जातक को इस ग्रहण के दौरान सावधान रहना होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वृषभ राशि | Taurus
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस राशि के लिए चंद्रग्रहण चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है. छात्रों के लिए भी यह चंद्रग्रहण अनुकूल नहीं रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलने में देरी होगी. व्यापार में कुछ आर्थिक नुकसान हो सकता है. रोजगार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
Amla navami 2022: आंवला नवमी पर ऐसे करें विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा, मिलेगा आशीर्वाद
कन्या राशि | Virgo
यह चंद्रग्रहण कन्या राशि के लिए पारिवारिक कष्ट लेकर आएगा. इस दौरान परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकता है. बिजनेस में पर्टनर से साथ आर्थिक लेनदेन को लेकर विवाद हो सकता है. आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सेहत भी प्रभावित हो सकती है. इस दौरान माता-पिता की सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा.
मीन राशि | Pisces
चंद्रग्रहण मीन राशि के जातकों के लिए नकारात्मक माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि मीन राशि वालों को इस चंद्रग्रहण से सेहत प्रभावित हो सकती है. इसके साथ ही इस दौरान बिजनेस में भी आर्थिक नुकसान उठना पड़ सकता है. कारोबार में धन हानि का योग है. जीवनसाथी की सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा. फिजूलखर्ची बढ़ सकती है.
Shani Dev: शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को कर सकते हैं ये आसान काम! शनि देव रहेंगे मेहरबान
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
लोक आस्था का पर्व छठ संपन्न, बनारस के घाट से देखें अजय सिंह की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं