विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

Diwali 2017: जानिए दीवाली पर पूजा का शुभ मुहूर्त

भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से दीवालीएक है. दीवालीका त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल ये तिथि 19 अक्टूबर 2017 को पड़ रही है. यानि इस बार की दीवाली19 अक्टूबर को मनायी जाएगी.

Also Read in
Diwali 2017: जानिए दीवाली पर पूजा का शुभ मुहूर्त
दीवाली पर पूजा का शुभ मुहूर्त
भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से दीवाली एक है. दीवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल ये तिथि 19 अक्टूबर 2017 को पड़ रही है. यानि इस बार की दीवाली 19 अक्टूबर को मनायी जाएगी. दीवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की मान्यता होती है.धर्म शास्त्रों में दिपावली में लक्ष्मी गणेश पूजन में प्रदोष काल का भी खासा महत्व होता है. दिन-रात के संयोग को ही प्रदोष काल कहते है.

इस बार शाम 5.43 से रात 8.16 तक प्रदोषकाल रहेगा. जिसमें लोग सुख-समृद्धि की कामना से लक्ष्मी, गणेश और कुबेर का पूजन कर सकेंगे. दीवालीके दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा शुभ मुहूर्त में ही की जानी चाहिए.
 इस दीवाली पूजा करने के लिए 3 शुभ मुहूर्त है. इन तीनों मुहूर्त में पूजा करने का अपना ही विशेष महत्व होता है. इन विशेष मुहूर्त में मां लक्ष्मी के साथ विष्णु, गणेश और कुबेर की पूजा भी की जा सकती है.

ये हैं शुभ मुहूर्त....

1.
प्रदोष काल मुहूर्त
मां लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05.43 से 08.16 तक
वृषभ काल: शाम 7.11 से 9.06 तक
 2. 
चौघड़िया पूजा मुहूर्त
सुबह: 6.28 से 7.53 
शाम: 4.19 से 8.55
 3.
महानिशिता काल मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा का अवधि- 51 मिनट
महानिशिता काल- 11.40 से 12.31 

बता दें कि दीवाली के दिन अमावस्या तिथि आरंभ 00:13 (19 अक्टूबर) पर होगी और अमावस्या तिथि समाप्त 00:41 (20 अक्टूबर) पर होगी.

आस्था की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali, Diwali 2017, Deepawali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com