Premanand Maharaj Ji: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद जी महाराज के पास देश‑विदेश से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं. वह अपने सरल शब्दों और गहरे विचारों के माध्यम से लोगों को अध्यात्म के मार्ग से जोड़ने का प्रयास करते हैं. विराट कोहली, अनुष्का शर्मा समेत कई नामी हस्तियां भी उनके दर्शन कर चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनके प्रवचनों के वीडियो रोजाना वायरल होते रहते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं.
भक्त ने पूछा सवाल
हाल ही में एक भक्त ने उनसे सवाल किया कि क्या किसी पापी व्यक्ति का साथ देने या मदद करने वाला भी पापी कहलाता है. इस सवाल पर प्रेमानंद जी महाराज ने क्या उत्तर दिया, आइए जानते हैं...
यह भी पढ़ें: Mangal Dosh Remedy: मंगलवार का महाउपाय, जिसे करते ही दूर होंगे सारे दोष और होगा सब मंगल ही मंगल
प्रेमानंद महाराज जी का जवाब
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि किसी दुखी व्यक्ति की मदद करने वाला पापी नहीं, बल्कि पुण्यात्मा कहलाता है. उनका कहना है कि बिना भगवान की इच्छा के किसी पर हमारी दृष्टि ही नहीं पड़ती. यदि कोई व्यक्ति हमारी नजर में आता है, कोई बीमार है तो उसे दवा दिलानी चाहिए, ठंड में कांप रहा है तो उसे वस्त्र देने चाहिए, भूखा है तो उसे भोजन कराना चाहिए.
सेवा का अवसर
जब आपकी दृष्टि किसी पर पड़ी, तो समझिए भगवान ने आपको सेवा का अवसर दिया है. आप जो सेवा करते हैं, वही आपका पुण्य बनता है. इससे सामने वाले के प्रारब्ध के दुख कम होते हैं और आपका पुण्य बढ़ता है. किसी दुखी की सहायता करना उसके पाप का भागीदार बनना नहीं, बल्कि उसके दुख की निवृत्ति और आपके पुण्य की वृद्धि है. आपकी सद्भावना से उसका पाप कर्म कम होता है और तभी उसे सुख की प्राप्ति होती है.
देखिए ये वीडियो
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.














