विज्ञापन

कैसे पता चलेगा की भगवान हमसे प्रसन्न हैं? जानिए प्रेमानंद महाराज के विचार

वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में एक भक्त को ये बताया कि कैसे पता चलेगा की भगवान हमसे प्रसन्न हैं या नहीं. उनके अनुसार भगवान की कृपा से व्यक्ति के जीवन और व्यवहार में कई सारे बदलाव आने लगते हैं.

कैसे पता चलेगा की भगवान हमसे प्रसन्न हैं? जानिए प्रेमानंद महाराज के विचार
प्रेमानंद महाराज के विचार
Photo Credit: सोशल मीडिया

Premanand Maharaj: अक्सर लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि भगवान हम पर प्रसन्न हैं या नहीं. इसके लिए कई लोग पूजा-पाठ, व्रत और कई धार्मिक अनुष्ठान करते हैं. इसी विषय पर प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज ने अपने विचार बताए. उन्होंने बताया कि भगवान की कृपा का संकेत केवल धन, वैभव या सांसारिक सफलता नहीं होता. सच्ची पूजा-अर्चना व्यक्ति के स्वभाव और विचारों में सकारात्मक बदलाव के रूप में दिखाई देती है, जो उसेे भगवान के और करीब ले जाती है.

भगवान की कृपा का पहला संकेत

प्रेमानंद महाराज जी के अनुसार मनुष्य जन्म मिलना ही भगवान की महान कृपा है. जीव 84 लाख योनियों के चक्र से निकलकर मानव शरीर प्राप्त करता है, जिससे उसे ईश्वर की भक्ति का अवसर मिलता है. ये केवल भगवान की करुणा से संभव होता है. महाराजी जी ने आगे बताया कि अगर किसी व्यक्ति कोो सत्संग सुनने, संतों का सान्निध्य पाने और भगवान की कथा में बैठने का अवसर मिलता है, तो ये भगवान की विशेष कृपा का संकेत है. दरअसल, सत्संग मनुष्य को गलत रास्ते से हटाकर धर्म और भक्ति की ओर ले जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

जीवन में आने लगते हैं अच्छे संस्कार

प्रेमानंद जी के अनुसार भगवान की कृपा होने पर व्यक्ति धीरे-धीरे बुरे आचरणों का त्याग करने लगता है. उसके अंदर परोोपकार की भावना बढ़ती है, वो किसी से द्वेष नहीं करता, निंदा से दूर रहता है और दूसरों को कष्ट पहुंचाने वाली आवाज से बचने की कोशिश करता है.

केवल भगवान पर रहने लगता है भरोसा

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि जब इंसान का भरोसा दुनिया के लोगों और चीजों से ज्यादा भगवान पर होने लगता है, तो इसे भगवान की कृपा काा संकेत माना जाता है. ऐसे व्यक्ति को हर स्थिति में यही महसूस होता है कि भगवान ही उसका सबसे बड़ा सहारा हैं. उसके मन में भगवान का नाम बसने लगता है और वो हर समय उनका स्मरण करनेे की कोशिश करता है.

यह भी पढ़ें: दिन की शुरुआत के सिर्फ 5 मिनट बदल सकते हैं आपकी सोच, बीके शिवानी ने बताया पावरफुल माइंड का आसान मंत्र

यह भी पढ़ें: पाप क्या है और इससे कैसे बचें? साध्वी समाहिता ने बताया नरक से बचने का उपाय, रोज करें ये छोटे-छोटे काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Premanand Maharaj, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com