Holika Dahan Wishes: बुराई पर फिर होगी अच्छाई की जीत... भेजिए सभी को होलिका दहन की ये खास शुभकामनाएं

Holika Dahan 2025 Wishes: हिंदू धर्म में होलिका दहन का अत्यधिक महत्व होता है. होलिका की अग्नि में बुराई और नकारात्मकता भी दूर हो जाए सभी को दें ये शुभकामनाएं आज.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Holika Dahan Wishes In Hindi: आप भी सभी को भेज सकते हैं होलिका दहन के संदेश. 

Holika Dahan 2025: होलिका दहन को छोटी होली (Chhoti Holi) भी कहा जाता है. होलिका दहन से हिरण्यकश्यप, होलिका और प्रह्लाद की कथा जुड़ी हुई है. इस दिन होलिका बुरी मंशा से प्रह्लाद को आग की लपटों में लेकर बैठी थी लेकिन खुद ही जलकर खाक हो गई. तभी से होलिका दहन का पर्व मनाया जाने लगा और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में देखा गया. कहते हैं बुराई कितनी ही बड़ी हो जाए लेकिन अच्छाई पर हावी नहीं हो सकती. ऐसे में आप भी होलिका दहन पर सभी को सकारात्मकता से भरपूर ये शुभकामनाएं (Wishes) भेजकर होलिका दहन की बधाई दे सकते हैं. 

Holika Dahan 2025: आज होलिका दहन पर पूरे दिन रहेगा भद्रा का साया, जानिए कितनी देर होगा पूजा का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन की शुभकामनाएं | Holika Dahan Wishes 

पाप का नाश हो, पुण्य की जीत हो,
हर ओर खुशहाली और प्रेम की प्रीत हो. 

होलिका दहन की शुभकामनाएं! 

होलिका दहन और छोटी होली की
आपको और आपके परिवार को
बहुत-बहुत बधाई. 

होलिका दहन की शुभकामनाएं!

गुजिया की तरह मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली
होलिका दहन की शुभकामनाएं!

जिस तरह होलिका हो गई थी जलकर राख
उसी तरह आपके जीवन के भी दूर हो जाएं
सारे दुख-दर्द, कष्ट और पाप.

Advertisement

होलिका दहन की शुभकामनाएं!

होली के इस त्योहार पर
हमने हवा में रंग उड़ाया है
आज कोई गम न करना
खुशियों का मौसम आया है.

Advertisement

होलिका दहन की शुभकामनाएं!

होलिका दहन के इस पावन अवसर पर,
आपके परिवार को सुख-समृद्धि मिले.

होलिका दहन की शुभकामनाएं!

होलिका दहन का त्योहार,
हमें अच्छाई की राह पर चलने की प्रेरणा देता है,
आपके जीवन में भी अच्छाई की राह पर चलने की प्रेरणा मिले.

Advertisement

होलिका दहन की शुभकामनाएं!

ऊपर वाले ने फिर फरमाया है
बेरंग हो रही जिंदगी को,
रंग बिरंगी करने का वक्त आया है.
होलिका दहन की शुभकामनाएं!

Advertisement

सूरज की पहली किरण में सात रंग हो,
बागों में फूलों की खुशबू संग हो,
आप जब भी खोलें अपनी पलकें
आपके चेहरे पर होली का रंग हो
होलिका दहन की शुभकामनाएं!

अच्छाई की जीत हुई है,
हार गई आज बुराई है,
देखो होलिका दहन की,
शुभ घड़ी आज आयी है.

होलिका दहन की शुभकामनाएं!

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
UP में BJP Waqf पर क्या करने जा रही है जिससे विरोधी दलों को दिखने लगा खतरा?