विज्ञापन

Chandra Grahan 2025: होली पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या होलिका दहन की रात से ही शुरू हो जाएगा सूतक काल

Lunar Eclipse 2025: साल का पहला चंद्र ग्रहण होली पर लगने वाला है. चंद्र ग्रहण से पहले धार्मिक दृष्टि से सूतक काल लग जाता है. ऐसे में यहां जानिए होलिका दहन पर सूतक काल लगेगा या नहीं.

Chandra Grahan 2025: होली पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या होलिका दहन की रात से ही शुरू हो जाएगा सूतक काल
Chandra Grahan On Holi: होली के मौके पर लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. 

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब घटती है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है. जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया से ढक जाता है तो इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं. पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने पर चांद सूर्ख लाल दिखने लगता है और ब्लड मून (Blood Moon) कहलाता है. साल का पहला चंद्र ग्रहण होली पर 14 मार्च को लगने वाला है. होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाई जाती है. ऐसे में चंद्र ग्रहण भारत के समयानुसार कब लगेगा, भारत से दिखेगा या नहीं और इसका सूतक काल कब से कब तक मान्य होगा या नहीं होगा, जानिए यहां. 

Pradosh Vrat March: प्रदोष व्रत पर इन चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक, मान्यतानुसार शिव शंकर की मिलेगी कृपा

चंद्र ग्रहण लगने का समय | Chandra Grahan Time 

साल का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) 14 मार्च, शुक्रवार को लगने वाला है. भारत के समयानुसार इस चंद्र ग्रहण का समय सुबह 9 बजकर 27 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक है. वहीं, चंद्र ग्रहण पूरी तरह खत्म होने का समय होली की दोपहर साढ़े तीन बजे तक होगा.

क्या भारत से नजर आएगा चंद्र ग्रहण 

जिस समय चंद्र ग्रहण लग रहा है उस समय भारत (India) में सुबह हो रही होगी. ऐसे में इस चंद्र ग्रहण को भारत से नहीं देखा जा सकेगा. यह ब्लड मून ऑस्ट्रेलिया, वेस्टर्न अफ्रीका, यूरोप, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक महासागर, नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका से नजर आएगा. 

क्या होलिका दहन पर लगेगा सूतक काल 

ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही सूतक काल (Sutak Kaal) लग जाता है. धार्मिक मान्यतानुसार सूतक काल वह समय होता है जिसे अशुभ माना जाता है. इस समय बहुत से कामों को करने की मनाही होती है. बहुत से लोगों में इस बात को लेकर उलझन है कि होली पर सुबह के समय ग्रहण लग रहा है तो हो सकता है कि सूतक काल होलिका दहन की रात ही शुरू हो जाए, लेकिन, जहां से चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकता वहां सूतक काल मान्य नहीं होता है. ऐसे में होली के दिन लग रहे चंद्र ग्रहण का सूतक काल होलिका दहन (Holika Dahan) पर भी मान्य नहीं होगा. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: