20 days ago

Holi 2026 LIVE Updates: आज यानी 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण खत्म हो गया है. शास्त्रों के अनुसार, इस समय कोई भी मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है. पंचांग के अनुसार, इस साल होलिका दहन की तिथि पर चंद्र ग्रहण लगा, जिसके चलते लोगों में रंगों वाली होली यानी धुलैंडी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ था. वहीं, कई जगहों पर कल शाम यानी 2 मार्च को ही होलिका दहन किया जा चुका है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि चंद्र ग्रहण के कितने घंटे बाद रंगों वाली होली की शुरुआत होगी, क्या मुहूर्त है और विधि क्या है. इसकी जानकारी ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित ने दी है. होली और चंद्र ग्रहण से जुड़े रहिए इस लाइव ब्लॉग में NDTV के साथ...
 

Mar 03, 2026 22:27 (IST)

रंगों वाली होली कब खेलें

सूर्योदय के बाद से दोपहर तक होली खेलना सबसे उत्तम माना जाता है यानी सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच होली खेलना सही है.

Mar 03, 2026 22:01 (IST)

बड़ों का अनादर

होली पर बड़ों का अनादर करना जीवन में अशुभ परिणाम दे सकता है. मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार की सुख‑शांति प्रभावित होती है और घर में नकारात्मकता प्रवेश कर सकती है. होली जैसे प्रेम और सद्भावना के पर्व पर बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करना सबसे शुभ माना जाता है.

Mar 03, 2026 21:58 (IST)

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

प्यार के रंगों से भरो पिचकारी, 

स्नेह के रंगों से रंग दो दुनिया सारी, 

ये रंग न छूटे कभी जीवन से, 

ऐसी चमक आए आपकी बारी

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Mar 03, 2026 21:53 (IST)

सूर्यास्त के बाद न खेलें रंग

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली पर सूर्यास्त के बाद रंग खेलने से बचना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि इस समय वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा की जगह नकारात्मक शक्तियां सक्रिय होने लगती हैं. ऐसा भी कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद रंग खेलने से व्यक्ति के जीवन में अनचाही परेशानियां, मानसिक अस्थिरता या नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं. 

Advertisement
Mar 03, 2026 21:20 (IST)

चंद्र ग्रहण के कितने समय बाद खेली जाएगी रंगों वाली होली?

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार के अनुसार, चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद, आज शाम लगभग 7:15 बजे के बाद, सोसाइटी और पार्कों में रंगों वाली होली खेली जा सकती है. इसके अलावा, कल दिन में भी पारंपरिक रूप से होली खेली जाएगी, इसलिए लोग दोनों समय में उत्सव का आनंद ले सकते हैं.

Mar 03, 2026 20:50 (IST)

होली का शुभ समय

सुबह से दोपहर तक रंगों से खेलना सबसे उत्तम माना गया है. नियमों के अनुसार, ग्रहण के बाद स्नान कर घर की सफाई करें और ताजा भोजन बनाकर ही भगवान को भोग लगाएं और होली खेलें.

Advertisement
Mar 03, 2026 20:27 (IST)

रंगों वाली होली, 4 मार्च 2026

3 मार्च को ग्रहण और सूतक का प्रभाव रहा, इसलिए मुख्य रंगोत्सव यानी धुलेंडी कल, 4 मार्च 2026 बुधवार को मनाया जाएगा. 

Mar 03, 2026 20:18 (IST)

पूजा विधि

होलिका पूजन में रोली, अक्षत, फूल, कच्चा सूत, साबूत हल्दी, मूंग और बताशे का प्रयोग करें. भगवान नरसिंह का स्मरण करते हुए होलिका की 3 या 7 बार परिक्रमा करें. नई फसल की बालियां जौ, गेहूं और गोबर के उपले अग्नि में अर्पित करें.

Mar 03, 2026 20:15 (IST)

चंद्र ग्रहण खत्म, रंगों वाली होली शुरू

भारत में ग्रहण समाप्त हो चुका है. ग्रहण शाम 06:47 PM खत्म हो चुका है. ग्रहण के बाद शुद्धिकरण के उपरांत शाम लगभग 07:00 PM से दर्शन के लिए खुल गए हैं. ग्रहण के खत्म होने के बाद रंगों के त्योहार होली का शुभारंभ हो चुका है.

Mar 03, 2026 18:13 (IST)

Holi 2026 Wishes LIVE: इस संदेश से दें होली की शुभकामनाएं

रंगों से सजा है आंगन सारा,

हंसी से गूंजे घर हमारा,

मिठास घुले रिश्तों में ऐसे,

जैसे गुजिया में प्यार हमारा।

होली की शुभकामनाएं

Advertisement
Mar 03, 2026 17:53 (IST)

Holi 2026 Wishes: इस संदेश से दें अपने दोस्तों को होली की शुभकामनाएं

पिचकारी की धार, दोस्तों पर रंग का वार।

होली का ये त्योहार लाए खुशियां हजार।

होली की शुभकामनाएं 

Mar 03, 2026 17:41 (IST)

Holi 2026 Wishes LIVE: रंगों से भर जाए जीवन आपका...

रंगों से भर जाए जीवन आपका,

खुशियों से महके हर दिन प्यारा,

हंसी कभी न हो आपसे दूर,

होली लाए सुख अपार सारा।

होली की शुभकामनाएं।

Advertisement
Mar 03, 2026 17:14 (IST)

Holi 2026 Wishes: सात रंगों से बनी रंगोली...

सात रंगों से बनी रंगोली, 

खुशियों से भर गई मेरी झोली, 

रंगों का यह खेल है होली पिचकारी की धार, 

गुलाल की बौछार अपनों का प्यार, 

यही है होली का त्योहार

होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Mar 03, 2026 16:26 (IST)

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण से ईरान के हमले का अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा?

Mar 03, 2026 16:17 (IST)

Chandra Grahan 2026: IAS ने बताया चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें

Mar 03, 2026 16:09 (IST)

Happy Holi 2026 LIVE Wishes: सूरज की रोशनी, गुलाल की फुहार......

सूरज की रोशनी, गुलाल की फुहार,

दिल से मिट जाए आज हर दीवार,

प्रेम और सौहार्द का रंग चढ़े ऐसा,

आपको होली के त्यौहार की मुबारक अपार

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Mar 03, 2026 16:00 (IST)

Chandra Grahan 2026 LIVE: बेंगलुरु में कब दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

बेंगलुरु में पृथ्वी की छाया का प्रभाव शाम 06:32 बजे से दिखाई देगा और शाम 06:46 बजे तक जारी रहेगा.

Mar 03, 2026 15:46 (IST)

Chandra Grahan 2026 LIVE: चेन्नई में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण?

चेन्नई में आंशिक ग्रहण शाम 06:21 बजे से शुरू होगा और शाम 06:46 बजे तक दृश्य रहेगा.

Mar 03, 2026 15:44 (IST)

Happy Holi 2026: इस संदेश से दें अपनों को होली की शुभकामनाएं

सुबह की किरणें लाईं खुशियों की टोली,

हंसी से महके सबकी होली,

रंगों में घुल जाए प्यार की बोली,

गुड मॉर्निंग, हैप्पी होली!

Mar 03, 2026 15:37 (IST)

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण में किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

1. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे

सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान्

मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

2. ॐ भूर्भुवः स्वः

तत्सवितुर्वरेण्यं

भर्गो देवस्य धीमहि

धियो यो नः प्रचोदयात्

Mar 03, 2026 15:32 (IST)

Holi 2026: होली की शुभकामनाएं

सूरज की रोशनी, गुलाल की फुहार,

दिल से मिट जाए आज हर दीवार,

प्रेम और सौहार्द का रंग चढ़े ऐसा,

गुड मॉर्निंग, होली मुबारक अपार

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Mar 03, 2026 15:25 (IST)

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण की हुई शुरुआत

सूतक काल के समापन के साथ साल के पहले चंद्र ग्रहण की शुरुआत 3 बजकर 21 पर हो चुकी है.

Mar 03, 2026 15:20 (IST)

Chandra Grahan 2026 LIVE Timing in UP: यूपी में चंद्र ग्रहण कब दिखेगा?

  • लखनऊ- शाम में 6 बजकर 12 मिनट पर
  • आगरा- शाम में 6 बजकर 23 मिनट पर
  • मेरठ- शाम 6 बजकर 24 मिनट पर
  • गाजियाबाद- शाम 6 बजकर 25 मिनट पर
  • नोएडा- शाम 6 बजकर 26 मिनट पर

Mar 03, 2026 15:19 (IST)

Chandra Grahan 2026 LIVE STREAMING: चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

यहां देखिए चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग

Mar 03, 2026 15:07 (IST)

Chandra Grahan 2026: दिल्ली-NCR में कब दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

शहर    चंद्र ग्रहण समय

  • दिल्ली    6.22 PM
  • नोएडा6.20 PM
  • गाजियाबाद 6.25 PM

नोट- समय में बदलाव हो सकता है.

Mar 03, 2026 15:00 (IST)

Happy Holi 2026: इस संदेश से दें होली की शुभकामनाएं

हर साल मनाएं हम ऐसे ही त्यौहार,

बढ़ता रहे सदा हमारा आपस में प्यार!

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!

हैप्पी होली!

Mar 03, 2026 14:58 (IST)

Chandra Grahan 2026 LIVE: क्या चंद्र ग्रहण के दौरान सो सकते हैं?

शास्त्रों में चंद्र ग्रहण के दौरान सोना वर्जित बताया गया है. इस दौरान अपने ईष्ट देव के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है. 

Mar 03, 2026 14:22 (IST)

Chandra Grahan 2026 LIVE: क्या होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण?

जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है, तो इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहा जाता है. इस स्थिति में चंद्रमा का रंग तांबे या लाल रंग का दिखाई देता है, जिसे 'ब्लड मून' भी कहा जाता है.

Mar 03, 2026 14:06 (IST)

Happy Holi 2026: इन संदेशों से दें अपनों को होली की शुभकामनाएं

गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली, 

खुशियों से भरी रहे आपकी झोली, 

आपको और आपके परिवार को हैप्पी होली!

Mar 03, 2026 13:44 (IST)

Chandra Grahan 2026 Timing: चंद्र ग्रहण के दौरान किन चीजों का करें दान?

  • चावल
  • गेहूं
  • दूध
  • चीनी
  • घी
  • वस्त्र 
  • धन

Mar 03, 2026 13:23 (IST)

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण भारत में कहां-कहां दिखाई देगा?

भारत में चंद्र ग्रहण नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, पटना, गुवाहाटी, इम्फाल, शिलांग, कोहिमा और ईटानगर में दिखाई देगा.

Mar 03, 2026 13:06 (IST)

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण का प्रारंभ और समापन समय 2026 (Chandra Grahan 2026 Start And End Time)

चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर होगा. वहीं, इसका समापन शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगा. सूतक काल भी ग्रहण की समाप्ति के साथ ही खत्म हो जाएगा।

Mar 03, 2026 12:03 (IST)

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए?

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद शुद्धि के लिए स्नान करना चाहिए. स्नान के पानी में थोड़ा सा गंगाजल जरूर मिलाना बिल्कुल भी न भूलें. इसके अलावा चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में थोड़ा गंगाजल छिड़क दें.

Mar 03, 2026 11:32 (IST)

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण काल में ये 4 लोग रखें ख्याल

फिलहाल साल के पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल चल रहा है. सूतक काल और चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और रोगियों को विशेष ख्याल रखना चाहिए.

Mar 03, 2026 11:11 (IST)

Chandra Grahan 2026: सूतक काल में न करें ये 5 काम

आज 3 मार्च को सुबह 6:23 बजे से सूतक काल शुरू हो चुका है. सूतक काल के दौरान सभी मंगलकारी कार्य वर्जित हो जाते हैं. इसके अलावा कुछ अन्य काम भी नहीं करने की सलाह दी जाती है जैसे- सूतक काल में भोजन बनाना, खाना, पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ, नए कार्य की शुरुआत या बड़े निवेश वगैरह करने से बचना चाहिए. इस समय नुकीली वस्तुओं जैसे चाकू, कैंची वगैरह का भी उपयोग नहीं करना चाहिए. ग्रहण के दौरान तेल नहीं लगाना चाहिए. बाल और नाखून काटने से भी बचना चाहिए. 

Mar 03, 2026 11:09 (IST)

Holi 2026 Wishes in Hindi: होली पर भेजने के लिए प्यारे संदेश

सात रंगों से बनी रंगोली, खुशियों से भर गई मेरी झोली, रंगों का यह खेल है होली पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार. होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Mar 03, 2026 11:06 (IST)

Holi 2026 LIVE: आज कितने घंटे बाद खेली जाएगी रंगों वाली होली?

ज्योतिषाचार्य के अनुसार चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद, यानी आज शाम लगभग 7:15 बजे के बाद, सोसाइटी और पार्कों में रंगों वाली होली खेली जा सकती है. इसके अलावा, कल दिन में भी पारंपरिक रूप से होली खेली जाएगी, इसलिए लोग दोनों समय में उत्सव का आनंद ले सकते हैं।

Mar 03, 2026 10:58 (IST)

HOLI 2026 LIVE UPDATES: कब है रंगों वाली होली?

रंगों वाली होली होलिका दहन के अगले दिन खेली जाती है. इस साल कई जगहों पर होलिका दहन 2 मार्च को किया गया. लेकिन 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने की वजह से रंगों वाली होली उसी दिन नहीं खेली जाएगी. इसी कारण परंपरागत मान्यता के अनुसार रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी.

Mar 03, 2026 10:43 (IST)

Holi 2026 LIVE Updates: 2 मार्च को कई जगहों पर किया गया होलिका दहन

ज्योतिषाचार्य बताते हैं, कि 2 मार्च को देश के कई जगहों पर शाम 6 बजकर 22 मिनट से राते में 9 बजकर 25 मिनट तक होलिका दहन किया जा चुका है. इसके साथ ही कई जगहों पर होलिका दहन चंद्र ग्रहण के बाद किया जाएगा. फिर 4 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी. 

Featured Video Of The Day
Trump Statement on Iran Attacks: बीच Debate ट्रंप के बड़े फैसले पर आमने-सामने भिड़े पाक-US पैनलिस्ट!
Topics mentioned in this article