हनुमान जयंती कब है? 1 या 2 अप्रैल, यहां जानें सही तिथि

Hanuman Jayanti 2026 Date: इस बार हनुमान जयंती की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. लोगों के मन में सवाल है कि साल 2026 में हनुमान जयंती कब है? आइए जानते हैं इस बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हनुमान जयंती कब है?

Hanuman Jayanti 2026 Date: हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है. मान्यता है कि इसी पावन दिन पर हनुमान जी का जन्म हुआ था. हिंदू धर्म में हनुमान जी की भक्ति को अत्यंत शक्तिशाली और कल्याणकारी माना गया है. उन्हें संकटमोचन कहा जाता है, यानी वे अपने भक्तों के सभी दुख और कष्ट दूर करते हैं. हालांकि, इस बार हनुमान जयंती की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. लोगों के मन में सवाल है कि साल 2026 में हनुमान जयंती कब है? आइए जानते हैं इस बारे में- 

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat Ki Katha: आज जरूर पढ़ें प्रदोष व्रत की ये कथा, इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल की सुबह 7:06 बजे से शुरू होकर 2 अप्रैल की सुबह 7:41 बजे तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी. भक्त इस दिन व्रत रखकर और पूजा करके बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

पूजा का शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में पूजा करने से उसका फल कई गुना बढ़ जाता है. इस बार हनुमान जयंती के दिन सुबह 6:10 बजे से 7:44 बजे तक पूजा का उत्तम समय रहेगा. वहीं, शाम को 6:39 बजे से 8:06 बजे तक भी पूजा की जा सकती है. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:38 से 5:24 बजे तक रहेगा, जबकि अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:50 बजे तक रहेगा.

Advertisement
शुभ योग

इस बार हनुमान जयंती पर ध्रुव योग और हस्त नक्षत्र का खास संयोग बन रहा है. ध्रुव योग दोपहर 2:20 बजे तक रहेगा, जो बेहद शुभ माना जाता है. इसके अलावा शाम तक हस्त नक्षत्र का प्रभाव भी रहेगा, जिससे पूजा-पाठ का महत्व और बढ़ जाता है.

माना जाता है कि हनुमान जयंती के दिन सच्चे मन से पूजा करने और व्रत रखने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं. भय, रोग और बाधाएं समाप्त होती हैं और व्यक्ति को शक्ति, साहस और सफलता का आशीर्वाद मिलता है. ऐसे में इस हनुमान जयंती आप भी हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. 

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Thalapathy Vijay Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु में शपथ लेते ही विजय ने 'बरसाया' पैसा!
Topics mentioned in this article