
Festival List October 2022: अक्टूबर 2022 का महीना कई प्रमुख व्रत-त्योहारों को लेकर आ रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह महीना त्योहारों से गुलजार रहना वाला है. अक्टूबर महीने की शुरुआत नवरात्रि से हो रही है. इसके साथ ही 5 अक्टूबर, बुधवार को दशहरा मनाया जाएगा, जबकि इस महीने के आखिरी में दीपोत्सव यानी दिवाली के अलावा छठ पर्व भी शुरू हो रहा है. इसके अलावा अक्टूबर माह में करवा चौथ और धनतेरस जैसे व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं. अक्टूबर महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट जानिए.
अक्टूबर महीन से व्रत-त्योहार | October 2022 Vrat-Festivals List
01 अक्टूबर 2022 (शनिवार)- शारदीय नवरात्रि, षष्ठी तिथि- मां कात्यायनी की पूजा
02 अक्टूबर 2022 (रविवार)- भानु सप्तमी, सरस्वती आवाहन, मां कालरात्रि की पूजा
03 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- शारदीय नवरात्रि महाअष्टमी (दुर्गा अष्टमी) और कन्या पूजन
04 अक्टूबर 2022 (मंगलवार)- महानवमी, नवरात्रि व्रत पारण
05 अक्टूबर 2022 (बुधवार) - दशहरा (विजयादशमी), दुर्गा प्रतिमा विसर्जन
06 अक्टूबर 2022 (गुरुवार) - पापांकुशा एकादशी
07 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार) - आश्विन शुक्र प्रदोष व्रत
09 अक्टूबर 2022 (रविवार)- आश्विन पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत
13 अक्टूबर 2022 (गुरुवार)- करवा चौथ व्रत, संकष्टी चतुर्थी
15 अक्टूबर 2022 (शनिवार)- स्कंद षष्ठी व्रत
17 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- तुला संक्रांति, अहोई अष्टमी
21 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार)- रंभा एकादशी व्रत
22 अक्टूबर 2022 (शनिवार) - धनतेरस, धनवंतरी जयंती, कार्तिक प्रदोष व्रत
24 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- दीपावली, नरक चतुर्दशी
25 अक्टूबर 2022 (मंगलवार) - कार्तिक अमावस्या
26 अक्टूबर 2022 (बुधवार) - भाई दूज, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा
28 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार) - कार्तिक विनायक चतुर्थी
30 अक्टूबर 2022 - छठ पूजा शुरू
Diwali 2022: सुख-समृद्धि के लिए दिवाली में वास्तु अनुसार रखें दीये, घर में पधारेंगी मां लक्ष्मी!
अक्टूबर माह के बड़े त्योहार
अक्टूबर महीने में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं. पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी, 5 अक्टूबर को दशहरा, 13 अक्टूबर को करवा चौथ, 23 अक्टूबर को धनतेरस, 24 अक्टूबर को दिवाली, 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 26 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा. इसके साथ ही 30 अक्टूबर से छठ महापर्व शुरू हो रहा है.
Diwali 2022: दिवाली के बाद का समय इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
हमारे यहां सभी धर्मों के लोगों का स्वागतः आयोजक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं