Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर प्रयागराज में उमड़े भक्त, संगम घाटों पर 21 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के मौके पर प्रयागराज के संगम घाटों पर करीब 21 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया. यह माघ मेले का आखिरी स्नान पर्व था. रात से ही श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने लगे थे. चारों तरफ भजन, पूजा और मंत्रों की आवाज गूंज रही थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
महाशिवरात्रि पर संगम में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
file photo

Mahashivratri 2026: रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर प्रयागराज के संगम घाटों पर करीब 21 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया. यह माघ मेले का आखिरी स्नान पर्व था. रात से ही श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने लगे थे. चारों तरफ भजन, पूजा और मंत्रों की आवाज गूंज रही थी. हर साल की तरह इस बार भी आखिरी स्नान वाले दिन बड़ी भीड़ देखने को मिली. मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का मेला क्षेत्र में आगमन और गंगा स्नान जारी है. उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे तक 21 लाख श्रद्धालु गंगा और संगम में स्नान कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:- शिवरात्रि से पहले कोरियाई पॉप आर्टिस्ट Aoora का शिव को समर्पित Song वायरल, 'शिव तांडव' स्टाइल में बांधा समा, देखिए Video

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सभी घाटों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम तैनात हैं तथा नाविकों व गोताखोरों को भी सभी घाटों पर तैनात किया गया है. वर्मा ने बताया कि सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में ‘चेंजिंग रूम' उपलब्ध हैं और सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन के माध्यम से मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है. सभी अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं.

Advertisement

माघ मेला अधिकारी ऋषि राज ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज माघ मेले का आखिरी स्नान पर्व है. महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर बहुत बड़ी भीड़ आ रही है. अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में स्नान कर लिया है. प्रशासन ने सभी इंतजाम कर रखे हैं.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भीड़ बढ़ने के साथ ही मेले के पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई. यूपी एटीएस की मोबाइल पेट्रोल टीमें भी तैनात थीं और लगातार पूरे क्षेत्र की निगरानी करती रहीं. अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को कंट्रोल करने, घाटों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और महीने भर चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के आखिरी स्नान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal News: TMC नेता Abhishek Benerjee पर भीड़ ने किया हमला! मचा बवाल! | Breaking | Mamata | NDTV
Topics mentioned in this article