पूर्णिया पुलिस ने असम से बंगाल होते हुए वैशाली ले जाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है. टैंकर में डीजल या पेट्रोल के बजाय चार सौ कार्टन शराब रखे गए थे, जिसकी कीमत लगभग पैंसठ लाख रुपए बताई जाती है. टैंकर के चालक रामबाबू राय को गिरफ्तार किया गया है.