- इस दिन से शुरू हो रही है छठ पूजा.
- छठ पूजा में सूर्य देव की पूजा का है विधान.
- छठ पर्व में 36 घंटों का रखा जाता है निर्जला उपवास.
Chhath Puja Calendar 2022, Chhth Puja Dates: छठ भगवान सूर्य की उपासना का सबसे बड़ा पर्व है. हर साल इस चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है. साल 2022 में छठ (Chhath Puja 2022) महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ से हो रही है. छठ का व्रत (Chhath Vrat 2022) कठिन व्रतों में से एक है. धार्मिक मान्यता है कि छठ पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना करने से हर मनोकामना पूरी होती है. छठ व्रत के दौरान व्रती 36 घंटों का निर्जला उपवास रखते हैं और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है. आइए जानते हैं कि इस साल छठ पर्व कब से कब तक है. इस दौरान नहाय-खाय से लेकर पारण तक के लिए शुभ मुहूर्त क्या है.
नहाय-खाय 28 अक्टूबर, 2022 | Chhath Puja Nahay Khay 28 October, 2022
इस साल छठ पर्व के लिए नहाय-खाय 28 अक्टूबर, शुक्रवार को है. मान्यतानुसार, छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खास के साथ होता है. इन दिन व्रती महिलाएं शुभ मुहूर्त में स्नान-ध्यान करने के बाद शुद्ध चूल्हे पर सात्विक भोजन बनाकर उसका सेवन करती हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
खरना 29 अक्टूबर, 2022 | Chhath 2022 Kharna 29 October, 2022
इस बार छठ महापर्व का खरना 29 अक्टूबर, शनिवार को है. खरना के दिन व्रती महिलाएं गुड़ का खीर बनाकर भगवान का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में सबको बांटती हैं. इसके साथ ही इस दिन पूजा के लिए सभी सामग्रियों की व्यवस्था भी करती हैं.

Chhath 2022: चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व कब से शुरू हो रहा है, यहां जानें डेट
संध्याकालीन अर्घ्य 30 अक्टूबर, 2022 | Chhath Evening Arghya 30 October, 2022
छठ महापर्व का तीसरे दिन संध्याकालीन अर्घ्य का विधान है. इस दिन अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. माना जाता है इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस साल संध्याकालीन अर्घ्य 30 अक्टूबर को है.
उगते हुए सूर्य को अर्घ्य 31 अक्टूबर | Chhath Puja Morning Arghya 31 October, 2022
छठ पर्व के चौथे यानी आखिरी दिन उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है. इस दिन व्रती महिलाएं चार दिनों के छठ व्रत का पारण करती हैं.
छठ पर्व 2022 तिथियां | Chhath Puja 2022 Important Dates
28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार- नहाय खाय, छठ पूजा आरंभ
29 अक्टूबर 2022, शनिवार- खरना पूजा
30 अक्टूबर 2022, रविवार - अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य
31 अक्टूबर 2022, सोमवार- उदीयमान यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य, पारण, छठ पूजा का समापन
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं