Chaitra Navratri 2026 Wishes: 'सजा है दरबार, एक ज्योति जगमगाई है...' इन खास संदेशों से दें अपनों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

Chaitra Navratri 2026 Wishes: नवरात्रि के 9 दिन विधि-विधान से मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता रानी की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है और मां दुर्गा अपना आशीर्वाद सदैव बनाए रखती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi: चैत्र नवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. नवरात्रि के 9 दिन विधि-विधान से मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता रानी की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है और मां दुर्गा अपना आशीर्वाद सदैव बनाए रखती हैं. पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि का पर्व कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहा है और इसका समापन 27 मार्च को राम नवमी के साथ होगा. ऐसे में इस पावन पर्व को और भी खास बनाने के लिए आप अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए चैत्र नवरात्रि के चुनिंदा शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप इस त्योहार की बधाइयां दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: पालकी पर होगा माता का आगमन, ज्योतिषाचार्य से जानें देवी का पालकी में बैठकर आना शुभ या अशुभ कैसा संकेत है

1. सजा है दरबार, एक ज्योति जगमगाई है, 
सुना है नवरात्रि की पावन बेला आई है
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.

2. शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां !
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

3. मां दुर्गा के नौ रूप देंगे आपको बल, 
नवरात्रि का यह पर्व सफल करे आपका हर कल
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Advertisement

4. नव दीप जले, नव फूल खिले, जीवन को सच्चा सुख मिले, 
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर, आपको माँ दुर्गा का आशीर्वाद मिले
आपको और आपके परिवार को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

5. जगत पावनी, जगदम्बे भवानी, आपकी हर मनोकामना पूरी करे, 
इस नवरात्रि आपके घर खुशियों की बारिश हो
आपको और आपके परिवार को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Advertisement

6. जगत पालनहार है मां
मुक्ति का धाम है मां,
हमारी भक्ति का आधार है मां
सबकी रक्षा की अवतार है मां,
हैप्पी नवरात्रि 2026!

7. लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार
जय माता दी
हैप्पी नवरात्रि 2026

8. मां करती सबका उद्धार है
मां करती सबकी बेड़ा पार है,
मां सबके कष्टों को हरती है,
मां भक्तों के लिए कितना कुछ करती है.
आपको और आपके परिवार को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

9. सच्चा है मां का दरबार
मैया सब पर दया करती समान!
मैया है मेरी शेरोंवाली,
शान है मां की बड़ी निराली….
दुर्गा मां के आशीर्वाद में
असर बहुत है…!!!
हैप्पी चैत्र नवरात्रि 2026

Advertisement

10. पग-पग में फूल खिले, 
खुशी आपको इतनी मिले, 
कभी न हो दुखों का सामना, 
यही है मेरी नवरात्रि की शुभकामना
हैप्पी चैत्र नवरात्रि 2026!!

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान ने इजरायल में जहां मचाई तबाही वहां से देखें ग्राउंड रिपोर्ट | Tel Aviv