Money Astro Remedies: वैसे तो अपनी मुसीबतों का हल खुद ढूंढना पड़ता है. लेकिन ऐसा हर बार हो नहीं पाता. कई बार किसी ऐसी समस्या में उलझ जाते हैं या किसी ऐसी बाधा का सामना करते हैं जिससे पार पाना आसान नहीं होता. ऐसे समय पर याद आती है ज्योतिष (Astrology) की. ज्योतिष की तरह ही कई लोग लाल किताब (Laal kitab) पर भी यकीन करते हैं. जिसमें अलग अलग समस्याओं के लिए अलग अलग हल बताए गए हैं. जिन्हें अमल में लाना भी आसान है. इसी लाल किताब में रुपये और पैसे से जुड़े समाधान भी बताए गए हैं. जिन पर अमल करने पर हो सकता है कि आप मालामाल हो जाएं.
लाल किताब में बताए गए उपाय | Money Remedies From Laal Kitab
खीर और मिश्री
आप पैसों के मामले में बहुत तंगी भरे दौर से गुजर रहे हैं तो किसी भी कन्या को खीर और मिश्री जरूर खिलाएं. आपको ऐसा 21 शुक्रवार तक करना है. बस ये ध्यान रखना है कि जो भी कन्या आप चुन रहे हैं. उसकी उम्र 9 साल से ज्यादा की नहीं होना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिर के पास रखें ये चीजें
धन और संपत्ति मिलने में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आपको एक तांबा बर्तन लेना है. तांबे का लोटा ज्यादा बेहतर होगा. इसमें चंदन भी रखें. सुबह उठने के बाद ये चंदन तुलसी के पौधे में अर्पित कर दें.
कुत्ते को दें रोटी
रोज सुबह गाय के साथ साथ कुत्तों को भी रोटी खिलाएं. कुत्तों को रोटी खिलाना बहुत फायदेमंद माना जाता है. ऐसा करने से धन संबंधी काम में आ रही परेशानियां दूर होती हैं.
तिजोरी में रखें रुपये
आपको ऑफिस से जब भी वेतन मिले या कमाई हो उसमें से कुछ रुपये निकालकर घर की तिजोरी में रखें. इस रुपये को कभी खर्च भी न करें. इससे धन का हमेशा प्रवाह बना रहेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
कर्नाटक की सियासत में लिंगायत क्यों अहम? नेहाल किदवई से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं