गुजरात की अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा सीट (Ahmedabad West Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में BJP के किरीटभाई सोलंकी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 6,17,104 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के ईश्वरभाई धनभाई 2,96,793 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो यह सीट परिसीमन के बाद 2009 में अस्तित्व में आई, और 2009 में ही हुए पहले चुनाव में इस सीट पर BJP के श्री हरिन ने कब्जा किया था.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं, जिनमें एलिसब्रिज, अमराईवाड़ी, दरियापुर, जमालपुर-खड़िया, मणिनगर, दानिलिमदा व असरवा शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अहमदाबाद पूर्व | पटेल हसमुखभाई सोमाभाई | बीजेपी | जीते |
अहमदाबाद पश्चिम | डॉ. किरीट पी. सोलंकी | बीजेपी | जीते |
अमरेली | कछाड़िया नारनभाई भीखाभाई | बीजेपी | जीते |
आणंद | पटेल मितेश रमेशभाई (बाकाभाई) | बीजेपी | जीते |
बनासकांठा | पर्बतभाई सावाभाई पटेल | बीजेपी | जीते |
बारडोली | प्रभुभाई नागरभाई वसावा | बीजेपी | जीते |
भरूच | मनसुखभाई वसावा | बीजेपी | जीते |
भावनगर | डॉ. भारतीबेन धीरूभाई शियाल | बीजेपी | जीते |
छोटा उदयपुर | रथवा गीताबेन वजेसिंहभाई | बीजेपी | जीते |
दाहोद | जशवंतसिंह सुमनभाई भाभोर | बीजेपी | जीते |
गांधीनगर | अमित शाह | बीजेपी | जीते |
जामनगर | पूनमबेन हेमतभाई मादम | बीजेपी | जीते |
जूनागढ़ | चूड़ासमा राजेशभाई नारनभाई | बीजेपी | जीते |
कच्छ | चावड़ा विनोद लखमशी | बीजेपी | जीते |
खेड़ा | चौहान देवूसिंह | बीजेपी | जीते |
मेहसाणा | शारदाबेन अनिलभाई पटेल | बीजेपी | जीते |
नवसारी | सी.आर. पाटिल | बीजेपी | जीते |
पंचमहल | रतनसिंह मगनसिंह राठौड़ | बीजेपी | जीते |
पाटन | दाभी भरतसिंहजी शंकरजी | बीजेपी | जीते |
पोरबंदर | रमेशभाई लावजीभाई धादुक | बीजेपी | जीते |
राजकोट | कुंदरिया मोहनभाई कल्याणजीभाई | बीजेपी | जीते |
साबरकांठा | राठौड़ दीपसिंह शंकरसिंह | बीजेपी | जीते |
सूरत | दर्शन विक्रम जर्दोष | बीजेपी | जीते |
सुरेंद्रनगर | डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई | बीजेपी | जीते |
वडोदरा | रंजनबेन भट्ट | बीजेपी | जीते |
वलसाड | डॉ. के.सी. पटेल | बीजेपी | जीते |
Advertisement