दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट (Chandni Chowk Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के हर्षवर्धन ने जीत हासिल की थी. उन्हें 4,36,468 वोट मिले थे. वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के आशुतोष 3,00,515 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे. कांग्रेस के कपिल सिब्बल यहां तीसरे स्थान पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1957 में यह सीट कांग्रेस के राधा रमण के हाथ में थी. 1962 में कांग्रेस के शामनाथ, 1967 में BJS के आर. गोपाल, 1971 में कांग्रेस की सुभद्रा जोशी, 1977 में BLD के सिकंदर बख्त, 1980 में कांग्रेस के भीकू राम, 1984 व 1989 में कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल, 1991 में BJP के तारा चंद, 1996 में कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल, 1998 व 1999 में BJP के विजय गोयल, 2004 व 2009 में कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने यहां कब्जा किया था.
हर्षवर्धन का जन्म 13 दिसंबर, 1954 को हुआ था. वह पेशे से मेडिकल व्यवसायी हैं.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 10 सीटें आती हैं, जिनमें आदर्श नगर, वजीरपुर, चांदनी चौक, शालीमार बाग, मॉडल टाउन, मटिया महल, शकूर बस्ती, सदर बाजार, बल्लीमारान व त्रिनगर शामिल हैं.
इस बार चांदनी चौक लोकसभा सीट से आप के पंकज गुप्ता, बीजेपी से डॉ. हर्षवर्धन और कांग्रेस के जेपी अग्रवाल चुनावी मैदान में हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
चांदनी चौक | हर्ष वर्द्धन | बीजेपी | जीते |
पूर्वी दिल्ली | गौतम गंभीर | बीजेपी | जीते |
नई दिल्ली | मीनाक्षी लेखी | बीजेपी | जीते |
उत्तर पूर्वी दिल्ली | मनोज तिवारी | बीजेपी | जीते |
उत्तर पश्चिमी दिल्ली | हंस राज हंस | बीजेपी | जीते |
दक्षिणी दिल्ली | रमेश बिधूड़ी | बीजेपी | जीते |
पश्चिमी दिल्ली | प्रवेश साहिब सिंह वर्मा | बीजेपी | जीते |
Advertisement